Search

झारखंड में दिखा मानसून का असर, राज्य के कई शहरों में हुई बारिश...गर्मी से मिली लोगों को राहत

राजधानी रांची समेत पलामू, रामगढ़,पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, दुमका, पूर्वी सिंहभूम में गरज के साथ बारिश हुई   Ranchi :  झारखंड के सभी जिलों में मानसून प्रवेश कर गया है. इसका असर दिखने लगा है. शनिवार को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. इस दौरान राजधानी रांची समेत पलामू, रामगढ़,पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, दुमका, पूर्वी सिंहभूम में गरज के साथ बारिश हुई कहीं कहीं वज्रपात भी हुआ. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिल गयी है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन °C की गिरावट हो सकती है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 33.5 एमएम सराइकेला में दर्ज की गयी. उच्चतम तापमान 39.3 °C डाल्टेनगंज में जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 °C रांची में दर्ज किया गया.

आने वाले दिनों में लगातार बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लगातार बारिश होने की संभावना है. 5 जुलाई तक राज्य में लगभग सभी स्थानों पर रूक-रूककर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. रविवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी तथा निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है. रांची समेत गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है.

रांची में दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश

राजधानी रांची में शनिवार को दिन में धूप-छांव जारी रहे. दोपहर के बाद काले बादल छा गये. साथ ही रांची के कई इलाकों में रूक-रूककर हल्के से मध्यम दर्जे कि बारिश हुई. आने वाले दिनों में भी रांची में दोपहर के बाद बारिश होने कि संभावना है.

शहरों का तापमान अधिकतम-न्यूनतम

रांची 32.7 28.4 जमशेदपुर 36.3 27.7 डाल्टेनगंज 38.4 26.8 बोकारो 36.2 28.1 चाईबासा 30.8 26.0 देवघर 37.7 27.1 गढ़वा 37.4 28.8 सरायकेला 35.7 26.4 गोड्डा 38.4 28.1 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp