राजधानी रांची समेत पलामू, रामगढ़,पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, दुमका, पूर्वी सिंहभूम में गरज के साथ बारिश हुई Ranchi : झारखंड के सभी जिलों में मानसून प्रवेश कर गया है. इसका असर दिखने लगा है. शनिवार को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. इस दौरान राजधानी रांची समेत पलामू, रामगढ़,पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, दुमका, पूर्वी सिंहभूम में गरज के साथ बारिश हुई कहीं कहीं वज्रपात भी हुआ. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिल गयी है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन °C की गिरावट हो सकती है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 33.5 एमएम सराइकेला में दर्ज की गयी. उच्चतम तापमान 39.3 °C डाल्टेनगंज में जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 °C रांची में दर्ज किया गया.
झारखंड में दिखा मानसून का असर, राज्य के कई शहरों में हुई बारिश...गर्मी से मिली लोगों को राहत
Last Updated: Jun 29, 2024 12:00 AM (IST)