Search

खबर का असर : आदित्यपुर : अनुकंपा आश्रितों की समस्या से अवगत हुए एनआईटी के निदेशक

Adityapur (Sanjeev Mehta) : लगातार डॉट इन पर अनुकम्पा आश्रितों के छह माह से क्रमिक अनशन पर बैठे रहने की खबर चलने के बाद इस समस्या को लेकर पूर्व कर्मचारी नेता संतोष मंडल ने गुरुवार को एनआईटी जमशेदपुर नए निदेशक डॉ गौतम सुत्रधार से भेंट की. उन्होंने निदेशक को अनुकम्पा आश्रितों की समस्या से अवगत कराया. निदेशक ने अनुकंपा आश्रितों की समस्याओं को गौर से सुनने के बाद इस संबंध में संस्थान के द्वारा मंत्रालय से किये गए पत्राचार से अवगत कराते हुए कहा कि वे लोग सकारात्मक पहल कर रहे हैं. इनकी समस्याओं को शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-deputy-commissioners-instructions-not-followed-check-post-not-installed-in-chawalibasa/">चांडिल

: नहीं हुआ उपायुक्त के निर्देश का अनुपालन, चावलीबासा में नहीं लगा चेक पोस्ट

छह माह से बैठे हैं भूख हड़ताल पर

बता दें कि पूर्व के आरआईटी काल के मृतक कर्मचारियों की पत्नियां अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग को लेकर पिछले 22 नवंबर 2022 से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठी हैं. जब उनकी बातें नहीं सुनी गई तब उन लोगों ने 24 जनवरी 2023 से भूख हड़ताल शुरू कर दिया. भूख हड़ताल के आज छह महीने बीत गए लेकिन अब तक इन दलित पीड़ित विधवा महिलाओं का हाल जानने संस्थान का कोई व्यक्ति नहीं आया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp