Baharagoda : लगातार डॉट इन में विगत सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर पंचायत अंतर्गत भागाबांधी गांव में आंधी से घर क्षतिग्रस्त होने का समाचार प्रकाशित हुआ था. उसके बाद मंगलवार को विधायक समीर कुमार मोहंती गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. विधायक ने आंधी से क्षतिग्रस्त दो घरों को देखा. प्रभावितों से बातचीत की और घर की मरम्मत के लिए आर्थिक मदद करने और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-pasted-an-advertisement-at-the-house-of-the-absconding-accused-of-robbery-2/">तांतनगर
: लूट के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
: उपायुक्त ने किया बड़ा चीरू अस्पताल का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश [wpse_comments_template]
: लूट के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
बीमार वृद्ध की इलाज के लिए आर्थिक सहयोग किया
विधायक ने मौदा पंचायत के मौदा एवं चौरंगी का भी दौरा किया और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से अवगत होकर समाधान का भरोसा दिया. विधायक मौदा के बीमार वृद्ध रघुनाथ नायक से मिले और इलाज के लिए आर्थिक सहयोग किया. मौके पर असित मिश्रा, गुरुचरण मांडी, अरुण बारिक, दशरथ माईति, बहादुर पुष्टी, राजीव लेंका, सौमित्र ओझा, सुमित माईति, खितिष मुंडा, चैतन मुंडा, विकाश घोष, मदन मन्ना आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-deputy-commissioner-inspected-bada-chiru-hospital-gave-guidelines/">चाईबासा: उपायुक्त ने किया बड़ा चीरू अस्पताल का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश [wpse_comments_template]
Leave a Comment