Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खबर का असर : सिकनी के चार नंबर कोलियरी से शुरू हुआ बेंचिंग का काम

Sunil Kumar Latehar : शुभम संदेश में खबर छपने के बाद सिकनी कोलियरी के रेजिंग कॉन्ट्रैक्टर ने चार नंबर कोलियरी से बेंचिंग का काम गुरुवार से शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार बगैर बेंचिंग किये वर्षों से कोयला का उत्खनन रेजिंग कॉट्रैक्टर के द्वारा किया जा रहा था. मालूम हो कि कम लागत में कोयला निकालने के लिए रेजिंग कॉन्ट्रैक्टर ने प्रावधानों को दरकिनार कर सीधा रेजिंग कर रहा था, जबकि ओपन कास्ट कोलियरी में सीढ़ीनुमा खुदाई कर के कोयला निकालने का प्रावधान है. ताकि पशुधन या मानव को कोई क्षति न हो, लेकिन उत्पादन अधिक करने एवं आवंटित राशि बचाने के लिए बेंचिंग ना करके सीधा उत्खनन कार्य कर रहा था. यह बात सामने तब आई जब माइंस सेफ्टी के डीजीएमएस राकेश मिश्रा ने 9 जून को इसका औचक निरीक्षण किया. शुभम संदेश ने लगातार सिकनी कोलियरी में हो रही गड़बड़ी को उजागर किया. मामले का उद्भेदन होते ही चार नंबर कोलियरी में बेंचिंग का काम शुरू हो गया है. वहीं पूर्व में हुए उत्खनन से हुए हाई वॉल को समतल करने का काम शुरू कर दिया गया है.

कंट्रोलर ऑफ कोल ने किया दौरा 

सिकनी में गड़बड़ियों को उजागर होते ही कंट्रोलर ऑफ कोल की टीम ने गुरुवार को दिनभर सिकनी कोलियरी की सभी इकाइयों का निरीक्षण किया एवं माइंस एजेंट योगेश सिंह तथा कोयला प्रभारी अश्विनी कुमार सिंह को कई दिशा-निर्देश दिये. कंट्रोलर ऑफ कोल के दौरे के समय झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के राज्य स्तरीय कई अधिकारी शामिल थे. कंट्रोलर ने कोलियरी में व्याप्त विभिन्न गड़बड़ियों का जायजा लेने के उपरांत कोयले का नमूना संग्रह किया. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

9 जून से बंद है सिकनी कोलियरी में उत्पादन

डीजीएमएस माइंस सेफ्टी राकेश मिश्रा के दौरा के उपरांत बीते 9 जून से ही सिकनी कोलियरी में उत्पादन कार्य बंद है. डीजीएमएस श्री मिश्रा ने कोलियरी प्रबंधन को बगैर सीढ़ीनुमा खुदाई किये एक ढेला भी कोयला नहीं निकालने का निर्देश दिया है. श्री मिश्रा के इस निर्देश के उपरांत कोलियरी में काम बंद है तथा मजदूर के सामने भूखे मरने की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

बेंचिंग का काम शुरू है, शीघ्र होगा उत्पादन : माइंस एजेंट 

सिकनी कोलियरी में बेंचिंग का काम चार नंबर कोलियरी से गुरुवार से शुरू कर दिया गया है. शीघ्र ही उत्पादन कार्य प्रारंभ हो जाएगा. उक्त बातें माइंस एजेंट योगेश सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि खुदाई का कार्य प्रगति पर है. मजदूरों को बैठने नहीं दिया जाएगा. उनकी समस्याओं को लेकर प्रबंधन संवेदनशील है. इसे भी पढ़ें : केंद्रीय">https://lagatar.in/central-secretary-and-director-reviewed-ranchi-smart-city-project/">केंद्रीय

सचिव और निदेशक ने की रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही