Ranchi : सीडब्ल्यूसी रांची के अध्यक्ष अजय साह ने बीते 27 मई को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी. Lagatar.in ने रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा से इस बारे में बात की थी. मामला संज्ञान में आने के बाद डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कार्रवाई को लेकर महिला बाल विकास विभाग को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि रांची जिला सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष पद पर कार्यरत अजय साह द्वारा राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण करने की सूचना दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से प्राप्त हुई है. इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए.
जदयू प्रभारी कल तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे रांची [wpse_comments_template]
अजय साह कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं
27 मई को भाजपा प्रदेश कार्यालय में महानगर जिला की ओर से आयोजित मिलन समारोह में अजय साह कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए. उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अजय शाह को पार्टी की सदस्यता दिलाई. अजय शाह रांची सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष भी हैं. हालांकि बीजेपी की ओर से अजय शाह के सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष होने की बात नहीं बतायी गयी है. बता दें कि अजय शाह ने 2015 से 2017 तक झारखंड कांग्रेस युवा महासचिव के तौर पर काम किया. वहीं 2019 से 2022 तक महाराष्ट्र युवा कांग्रेस स्टेट स्पोक्सपर्सन के तौर पर भी काम किया. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-in-charge-will-reach-ranchi-tomorrow-on-a-three-day-tour/">झारखंडजदयू प्रभारी कल तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे रांची [wpse_comments_template]
Leave a Comment