Search

 
 
 

खबर का असर : जमशेदपुर: टीएसयूआईएसएल ने सड़क के बीच से हटाया पेड़, सड़क को किया बंद

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा गोलमुरी से ट्यूब कंपनी तक निर्माणाधीन वन वे सड़क पर केबल क्लब के निकट सड़क के बीचों बीच स्थित पेड़ को हटा दिया है. वहीं सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक आवागमन को बंद कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि इस संबंध में 18 जुलाई को लगातार न्यूज द्वारा खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था कि सड़क के बीच से पेड़ हटाए बगैर सड़क को चालू कर दिया गया है, जिससे कभी दुर्घटना घट सकती है. खबर प्रकाशित होने के बाद दुर्घटना की संभावना के मद्देनजर टीएसयूआईएसएल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले सड़क पर आवागमन को बंद किया गया एवं सड़क के बीच से पेड़ को हटाया दिया गया. टीएसयूआईएसएल द्वारा कहा गया है कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने तक सड़क को बंद रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-only-one-candidate-from-jharkhand-in-the-race-for-vice-chancellor-in-four-universities-of-the-state/">चाईबासा

: राज्य के चार विवि में कुलपति की दौड़ में झारखंड से मात्र एक उम्मीदवार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही