Search

खबर का असर – किरीबुरू : उपायुक्त के आदेश पर सारंडा के नवागांव पहुंचे अभियंता, पुलिया निर्माण हेतु की मापी

Kiriburu (Shailesh Singh) : लगातार न्यूज में 22 फरवरी और शुभम संदेश अखबार में 23 फरवरी को "जान जोखिम में डालकर रोजाना नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं बच्चे" शीर्षक खबर प्रमुखता से छपी थी. इसके बाद पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल के आदेश पर आरइओ स्पेशल डिवीजन, चाईबासा के कनीय अभियंता अविनाश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय अभियंता सारंडा के नवागांव पहुंचे. उक्त पदाधिकारी नवागांव स्कूल के बगल से बहने वाली कोयना नदी घाट का निरीक्षण किया, जहां नदी पर लकड़ी का चचरी पुल बनाकर उस पुल से दर्जनों छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डाल कर स्कूल आना-जाना करते थे. [caption id="attachment_565247" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Kiriburu-Bridge-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> करमपदा मंदिर पास का जर्जर पुलिया.[/caption] इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-in-the-meeting-of-the-block-twenty-point-committee-the-issue-of-solving-the-water-problem-was-overshadowed/">चक्रधरपुर

: प्रखंड बीस सूत्री कमेटी की बैठक में पानी की समस्या दूर करने का छाया रहा मुद्दा
https://lagatar.in/kiriburu-children-are-forced-to-cross-the-river-daily-to-go-to-school-risking-their-lives/

मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विभागीय अभियंता की लगाई क्लास

विभागीय अधिकारियों के आने की खबर मिलते हीं गांव के मुंडा राजेश, मुखिया लिपि मुंडा, चन्द्रराम मुंडा, देवधारी कुमार, पंचायत सचिव लेबेया बिरुवा आदि दर्जनों ग्रामीण पहुंचे. मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विभागीय अभियंता की क्लास लगाई और कहा कि ग्रामीण वर्षों से यहां पुलिया निर्माण की मांग करते आ रहे हैं. हमारी मांगों के मद्देनजर दो बार सांसद गीता कोड़ा, एक बार पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा इसका निरीक्षण कर ग्रामीणों को जल्द पुल निर्माण कराने का आश्वासन दिये थे. उनके आश्वासन के बाद 6 बार विभागीय अभियंता इस स्थल पर आकर पुलिया निर्माण हेतु स्थल की मापी कर चुके हैं. लेकिन आज तक पुलिया का निर्माण नहीं हुआ. क्या प्रशासन इंतजार में है कि जब तक इस पुलिया से पार करने के दौरान कोई बड़ी घटना नहीं घट जाती है तब तक पुलिया का निर्माण नहीं करेंगे. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-chowkidar-suryadev-yadav-did-not-get-honorarium-for-three-years-family-on-the-brink-of-starvation/">बेरमो

: तीन साल से चौकीदार सूर्यदेव यादव को नहीं मिला मानदेय, भुखमरी के कगार पर परिवार

वर्ष 2023 में हर हाल में इस पुलिया का निर्माण होगा पूरा - कनीय अभियंता

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कनीय अभियंता अविनाश कुमार ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया की वर्ष 2023 में हर हाल में इस पुलिया का निर्माण पूरा किया जाएगा. अभियंता की बातों पर ग्रामीण भरोसा नहीं कर रहे थे. अंततः अभियंता से एक कॉपी पर हस्ताक्षर कराया गया. इस कॉपी पर मुखिया, मुंडा व अन्य ग्रामीण भी हस्ताक्षर किये. इसके बाद पुलिया का निर्माण व प्राक्लन तैयार करने हेतु मापी लेने दिया गया. ग्रामीणों ने कहा कि अगर 2023 में यह पुलिया नहीं बना तो करमपदा, नवागांव एवं भनगांव के ग्रामीण भविष्य में होने वाले तमाम चुनावों का बहिष्कार करेंगे. इसके बाद ग्रामीण करमपदा मंदिर के समीप जर्जर पुलिया के पास अधिकारियों को ले गये एवं इस पुलिया का भी मापी कराया. ग्रामीणों ने कहा कि इस पुलिया का निर्माण भी अत्यंत जरूरी है क्योंकि यह कभी भी वर्षात में बह सकता है. अभियंता ने कहा कि हम आज विशेष रूप से नवागांव पुलिया के निर्माण हेतु हीं मापी लेने आये थे. ग्रामीणों ने इस मामले में "लगातार न्यूज एवं शुभम संदेश" अखबार के प्रति आभार जताया जो हम ग्रामीणों का आवाज बना. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp