Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खबर का असर: बोकारो में देर रात पीड़ित परिवारों से मिले एसडीएम समेत कई अधिकारी

Advertisement
Advertisement
Bokaro : कारो स्टील सिटी क्षेत्र स्थित फ्लाई ऐस पांड (राख का तालाब) के एक हिस्से की दीवार शनिवार को क्षतिग्रस्त हो जाने से रातूडीह गांव के नीचले इलाके के कुछ घरों में अचानक पानी घुस गया. जिसकी सूचना पाकर अनुमंडल पदाधिकारी चास  दिलीप प्रताप सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. लगातार न्यूज द्वारा प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/aman-singh-who-has-become-a-dreadful-face-of-panic-in-the-district-was-sent-from-dhanbad-to-dumka-jail/">धनबाद

से दुमका जेल भेजा गया जिले में दहशत का खौफनाक चेहरा बन चुका अमन सिंह उनके साथ अंचल अधिकारी चास  दिलीप कुमार, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी एसडीएम के साथ पहुंचे. अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रभावित परिवारों के सदस्यों के साथ बात की. उन्होंने कहा कि प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा. उन्होंने प्रभावितों के लिए सुरक्षित स्थान पर टेंट, प्रकाश की व्यवस्था के लिए जनरेटर, पेयजल के लिए पानी टंकी और खाद्य पैकेट आदि. उपलब्ध कराने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें-बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-organized-yoga-camp-for-workers-in-kalyani/">बेरमो:

कल्याणी में कामगारों के लिए योग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी चास ने कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गयी है, जो मामले की विस्तृत जांच कर कारणों का पता लगाएगी. इससे बीएसएल प्रबंधन को भी अवगत कराया जाएगा. प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त दीवार की तुरंत मरम्मत और भविष्य में इस तरह की कोई दूसरी घटना घटित नहीं हो. इसके लिए बीएसएल प्रबंधन को ठोस कदम सुनिश्चित करने को कहा गया है.मौके पर बोकारो विधायक प्रतिनिधि, बीपीसीएल के अधिकारी समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही