: कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में ज्योति मुंडरी ने ली युवा कांग्रेस की सदस्यता
खबर का असर : मझगांव : खराब जलमीनार की हुई मरम्मत, कराई गई डीप बोरिंग
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड क्षेत्र के सोनापोस पंचायत अंतर्गत चतरीसाई गांव में सोलर आधारित जलमीनार खराब होने की खबर बुधवार को प्रमुखता से लगातार हिंदी न्यूज पोर्टल में जारी हुई थी. इस खबर को संज्ञान में लेते हुए विभाग द्वारा तीन दिन बाद ही शनिवार को चतरीसाई गांव में मशीन लाकर डीप बोरिंग आरंभ करवा दी गई. अब ग्रामीणों को जल्द ही गड्ढे (चुआं) के पानी से निजात मिल पाएगा. उधर पंचायत मुखिया गोविंद बिरुवा ने भी कहा कि जलमीनार के खराब मोटर को भी खोलकर मरम्मत के लिए भिजवाया गया है. एक-दो दिन बाद ही सोलर आधारित जल मीनार में भी पानी मिलना आरंभ हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jyoti-mundri-took-membership-of-youth-congress-in-a-program-organized-at-congress-bhavan/">चाईबासा
: कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में ज्योति मुंडरी ने ली युवा कांग्रेस की सदस्यता
: कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में ज्योति मुंडरी ने ली युवा कांग्रेस की सदस्यता

Leave a Comment