Ranchi : शुभम संदेश की खबर का एक बार फिर असर हुआ है. गुरुवार को ‘’पानी मिला नहीं, सता रहे गड्ढे’’ शीर्षक से खबर छपी थी, जिसके बाद जुडको के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनियों को जल्द से जल्द संबंधित सड़कों का रेस्टोरेशन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. इसके बाद नागार्जुन कंस्ट्रक्शन ने प्राथमिकता के आधार पर करमटोली, खादगढ़ा समेत कई इलाकों में रेस्टोरेशन का काम शुरू कर दिया.
: बेतहाशा बढ़ा फ्लाइट का किराया, यात्री परेशान [wpse_comments_template]
लोग कनेक्शन लेने से इनकार कर रहे हैं
जुडको ने बताया कि रेस्टोरेशन के काम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों का पक्कीकरण करने से पहले लोगों को पानी का कनेक्शन देने का काम किया जा रहा है, लेकिन लोग कनेक्शन लेने से इनकार कर रहे हैं. वार्ड नंबर 21 में 24 लोग कनेक्शन का फार्म नहीं जमा कर रहे हैं. वहीं कई जगहों पर दो सरकारी जमीन के बीच में पड़ने वाले प्लॉट के मालिक भी अपनी जमीन पर काम करने की इजाजत नहीं दे रहे हैं. इससे काम कर रही कंपनियों को परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-flight-fares-increased-wildly-passengers-upset/">रांची: बेतहाशा बढ़ा फ्लाइट का किराया, यात्री परेशान [wpse_comments_template]
Leave a Comment