Search

 
 
 

खबर का असर : जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल से विश्वविद्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल विकास कुमार मिश्रा पर कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है. दैनिक अखबार शुभम संदेश में 20 जुलाई को ‘जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज के प्रभारी बिना सूचना के अनुपस्थित’ शीर्षक खबर प्रकाशित हुई थी. इसी को आधार बनाते हुए प्रभारी प्रिंसिपल विकास कुमार मिश्रा से विश्वविद्यालय ने स्पष्टीकरण मांगा है. इससे संबंधित एक पत्र भेजते हुए कहा है कि आठ दिनों तक अनुपस्थिति होने की वजह लिखित रूप से विश्वविद्यालय को सौंपे. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि प्रभारी प्रिंसिपल पिछले कई दिनों से कॉलेज में अनुपस्थित थे. अखबार में खबर आने के पश्चात उन्हें स्पष्टीकरण पत्र भेजा गया है. एक सप्ताह के अंदर जवाब देने की बात कही गई है. जिसके बाद उनपर जांच कर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-land-dispute-going-on-for-50-years-settled-in-manjhari-police-station/">चाईबासा

: 50 वर्ष से चल रहे भूमि विवाद का मंझारी थाना में हुआ निपटारा

अपने कॉलेज में ही बायोमेट्रिक हाजिरी बनाने का आदेश

बता दें कि प्रभारी प्रिंसिपल पर चक्रधरपुर स्थित अपने घर के पास के एक कॉलेज में जाकर बायोमेट्रिक हाजिरी बनाने से संबंधित मामला प्रकाश में आया था. शुभम संदेश में खबर प्रकाशित होने के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेज प्रभारी, विभाग अध्यक्ष, संकाय अध्यक्ष को पत्र जारी कर कहा है कि वैसे शिक्षक जो कॉलेज में अपनी उपस्थिति बायोमेट्रिक के तहत दर्ज नहीं कर रहे हैं. उन पर कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोका जाएगा. पत्र में लिखा गया है कि बायोमेट्रिक मशीन का अपना-अपना यूनिक कोर्ड होता है, जिससे दूसरे कार्यस्थल पर उपस्थिति बनाने वालों की पहचान आसानी से की जा सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही