Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची बंद का असर, अल्बर्ट एक्का चौक और आस-पास की दुकानें बंद, वाहनों की आवाजाही कम

Ranchi : सरना झंडा उखाड़ने-जलाने के विरोध में आदिवासी संगठनों ने शनिवार को  बंद बुलाया. जिसका असर सुबह में देखने को मिला. बिरसा चौक और डिबडीह में बंद समर्थकों ने सड़क जाम और आगजनी की. हालांकि प्रशासन की मुस्तैदी के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया. इधर रांची बंद को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं.  हालांकि वाहनों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना कम है. प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सुरक्षा को लेकर जवानों को ब्रीफिंग की. (पढ़ें, भोजपुरी">https://lagatar.in/bhojpuri-star-pawan-singh-ready-to-contest-elections-on-bjp-ticket-from-arrah/">भोजपुरी

स्टार पवन सिंह आरा से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार !)
[caption id="attachment_602228" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-11-copy-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अल्बर्ट एक्का चौक पर तैनात जवानों को ब्रीफिंग करते प्रशासनिक अधिकारी[/caption]

बंद समर्थकों ने सड़क को किया था जाम, समझा-बुझाकर लोगों को किया गया शांत

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक ने कहा कि सरना झंडा के अपमान के विरोध में आदिवासी संगठनों ने आज बंद बुलाया है. फिलहाल स्थिति सामान्य है. बिरसा चौक और बायपास रोड में डिबडीह के पास लोगों ने सड़क जाम किया था. हालांकि दोनों जगह पर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया गया.  50 की संख्या में लोगों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें जगरनाथपुर थाना में रखा गया है और उन्हें शाम में छोड़ा जायेगा. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही