Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

SC के हस्तक्षेप का असर, पुराने पैटर्न पर ही होगी NEET-PG SS परीक्षा 2021, न्यू पैटर्न 2022-2023 से होगा लागू

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  NEET-PG सुपर स्पेशियलिटी की परीक्षा इस साल  पुराने पैटर्न में ही आयोजित की जायेगी.  इस बार परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नया पैटर्न अगले सत्र यानी 2022-2023 से लागू होगा.  बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड  ने यह बात बतायी.

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र ने लिया फैसला

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र सरकार ने NEET-PG सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा 2021 को पुराने पैटर्न पर लेने का फैसला लिया. केंद्र ने बुधवार को कोर्ट के सामने यह बात कही. सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र के प्रस्ताव पर संतुष्टि जताई है.  लेकिन अदालत ने कहा कि अभी पैटर्न की वैधता को तय करने की जरूरत नहीं है.  यह मामला अदालत में खुला रहेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी  समय में परीक्षा पैर्टन में बदलाव को लेकर जतायी थी नाराजगी

बता दें कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी  समय पर NEET-SS  2021 के परीक्षा पैटर्न में किये गये बदलाव पर अपनी नाराजगी जताई थी. सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक कहा कि या तो सरकार खुद पुराने पैटर्न पर परीक्षा कराये वरना कानून के हाथ लंबे हैं.  कोर्ट ने कहा था कि इससे यह प्रतीत हो रहा कि केवल खाली पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सीटों को भरने के लिए एग्जाम लिया जा रहा है. केंद्र सरकार के परीक्षा दो महीने टालने के नये प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट ने नामंजूर किया था. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बुधवार को फिर से विचार कर आने को कहा था. इसे भी पढ़े : विदेशी">https://lagatar.in/11-lakhs-cheated-by-the-girl-whom-sonari-was-about-to-marry-as-a-foreign-doctor/">विदेशी

डॉक्टर बन सोनारी की जिस युवती से करने वाला था शादी उसी से ठगे 11 लाख [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही