Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें अगले छह दिन का वेदर अपडेट

LagatarDesk :  उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज 18 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बदलेगा.  मौसम विभाग और निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं. इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर 18 और 19 अप्रैल को दिखाई देगा. झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना :  झारखंड के कुछ हिस्सों में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं  राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों को छोड़कर अन्य भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. बारिश के दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 19 अप्रैल को भी इसी तरह का मौसम रहेगा.

आईएमडी की मानें तो झारखंड में 23 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा. 20 अप्रैल को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. 21 अप्रैल को कहीं-कहीं  गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. 22 और 23 अप्रैल को भी  गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Image-2025-04-17-at-1.37.26-PM-1.jpeg"

alt="" width="595" height="816" /> पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बर्फबारी के आसार :  जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18 और 19 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड और उत्तर पंजाब) में आज हल्की बारिश की संभावना है. वहीं  पूर्वोत्तर और तटीय राज्य (सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान-निकोबार और तटीय ओडिशा) में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा बो सकती है. दक्षिण भारत (केरल और दक्षिण कर्नाटक) में भी बादल छाएं रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. राजस्थान व गुजरात में चलेगी लू :  उत्तर-पश्चिम भारत में जहां एक ओर कई हिस्सों में बारिश हो रही है. वहीं राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में गर्मी अपने चरम पर है. पश्चिमी राजस्थान में आज लू चल सकती है. जबकि पूर्वी राजस्थान में 19 अप्रैल तक लू चलने की आशंका है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही