Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोरहाबादी में रिमोट से जलेंगे 6 लाख में बने रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले

Advertisement
Advertisement
आतिशबाजी पर भी छह लाख खर्च, कोलकाता की टीम कर रही तैयारी Ranchi : मोरहाबादी में विजया दशमी के दिन पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से हर वर्ष होनेवाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है. इस साल रिमोट से रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलेंगे, जो आकर्षण का केंद्र होगा. पुतले बनाने में छह लाख की लागत आयी है. रावण 70 फुट का होगा. मेघनाद की ऊंचाई  60 फीट और कुंभकरण 65 फीट के बनाये गये हैं. रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के सिर बन कर तैयार हैं. उनके धड़ का कुछ काम बाकी है. धड़ को तीन रंगों काला, हरा और नीला से सजाया जा रहा है. इन पुतलों को बांस से आकार दिया गया है. कपड़े, कागज पर पेंटिंग कर पुतलों का ढांचा तैयार किया गया है. पुतलों को बनाने में कारीगर मोहम्मद मुस्लिम की 10- 12 लोगों की टीम काम कर रही है. ये पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से मोरहाबादी में पुतले बनाते आए हैं. पूरे कार्यक्रम की तैयारी लाला लाजपत राय स्कूल में जोर- शोर से चल रही हैं.

अतिशबाजी कार्यक्रम भी अन्य वर्षों से अलग होगा

बताया गया कि अतिशबाजी कार्यक्रम भी अन्य वर्षों से अलग होगा. इस वर्ष आतिशबाजी के लिए कोलकाता से टीम आनेवाली है. अतिशबाजी पर भी कुल 6 लाख खर्च किये जायेंगे. बताया गया कि 24 अक्टूबर तक सभी पुतलों को मोरहाबादी मैदान में पहुंचा दिया जाएगा. 24 अक्टूबर की शाम से पहले रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों को स्थापित कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें – झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-ias-and-ips-in-charge-deployed-in-all-24-districts-will-handle-arrangements-during-festivals/">झारखंडः

सभी 24 जिलों में तैनात किये गए प्रभारी IAS और IPS, त्योहारों में संभालेंगे व्यवस्था
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही