Search

 
 
 

Jamtara News: पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के बैनर तले बुधवार को जामताड़ा के इंदिरा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में नारेबाजी की.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के बैनर तले बुधवार को जामताड़ा के इंदिरा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में नारेबाजी की.

Uploaded Image

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजाराम उर्फ मनतोष कुमार महतो ने कहा कि NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं ने युवाओं का विश्वास कमजोर किया है. उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर मिले और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो.

 

वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार है. उन्होंने सोनम वांगचुक के आंदोलन के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान किया जाना चाहिए.

 

उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को डुमरी विधायक सह JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर JPSC भर्ती प्रक्रिया की किसी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की थी. नेताओं ने कहा कि युवाओं का भविष्य किसी भी प्रकार की अनियमितता की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए.

 

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए, भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए तथा युवाओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि यदि छात्रों और युवाओं की मांगों की लगातार अनदेखी की गई तो JLKM लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहकर अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगा.

 

प्रदर्शन के दौरान "पेपर लीक बंद करो", "शिक्षा में भ्रष्टाचार बंद करो", "छात्र एकता जिंदाबाद", "छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो" सहित विभिन्न नारे लगाए गए.

 

इस अवसर पर जिला महासचिव बृजेश राउत, रिजाउल अंसारी, सचिव अशोक घोष, वरीय उपाध्यक्ष बबलू महतो, सचिव नजरुल अंसारी, नारायणपुर के पूर्व प्रखंड सचिव जाकिर अंसारी, अर्जुन मंडल, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश महतो, अजय राउत, आरजू खान, राजकिशोर महतो, उज्जल कुमार, मंजय कुमार, रितेश पॉल, प्रेम कुमार, समीर हसन खान, भगीरथ राणा, छोटे कुमार, देवनारायण राय, अजय कुमार, तपन कुमार, राजू यादव, विशाल मिर्धा, कृष्णा कुमार, बिजय मण्डल सहित बड़ी संख्या में छात्र, युवा, पार्टी कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही