Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है : अविनाश पांडेय

Latehar : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी को प्रश्न पूछने की सजा दी गयी है. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री व सत्ता पक्ष से कई सवाल पूछे थे तो उन्हें दो साल की सजा दिलवायी गयी और उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गयी. राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष से पूछा था कि देश के गरीब व आम लोगों की मेहनत से कमाये गये और बैंकों में जमा किये पैसे कहां गये. राहुल गांधी ने पूछा था कि नोटबंदी से देशवासियों को क्या मिला. राहुल गांधी ने पूछा था कि चीन चुपचाप देश की सीमाओं पर घुस रही है, इस पर केंद्र सरकार ने क्या किया. यही सब प्रश्न पूछे जाने के एवज में राहुल गांधी की संसद की सदस्यता एक साजिश के तहत रद्द कर दी गयी. श्री पांडेय बुधवार को जिला कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में शहर के थाना चौक में आयोजित सत्याग्रह मार्च को संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़ें :  गोड्डा">https://lagatar.in/godda-life-imprisonment-for-fathers-killer-son-fine-of-ten-thousand-also/">गोड्डा

:  पिता के हत्यारे बेटे को आजीवन कारावास, दस हजार का जुर्माना भी
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आज पूरा देश आक्रोशित है. बेरोजगार व महंगाई से लोग त्रस्त हैं. केंद्र सरकार इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. राज्यसभा सांसद धीरज साहु ने भी केंद्र सरकार पर एक साजिश के तहत राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने का आरोप लगाया. कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, विधायक रामचंद्र सिंह, जिला प्रभारी विजय चौबे, लातेहार जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, अजीत पाल कुजूर, इस्तेखार असारी, शंभू यादव, हरिशंकर यादव समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल थे. इसे भी पढ़ें : डायन-बिसाही">https://lagatar.in/14-accused-of-torturing-old-couple-arrested-for-witchcraft-villagers-sitting-on-dharna/">डायन-बिसाही

के आरोप में वृद्ध दंपती को प्रताड़ित करने के 14 आरोपी गिरफ्तार, धरने पर बैठे ग्रामीण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही