Search

 
 
 

देशभर में आवाज दबाने की कोशिश चल रही है- हेमंत

 
Ranchi : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल से रिहा हो गये हैं. जेल से सबसे पहले वो गुरुजी से मिलने उनके आवास पर गए. फिर मीडिया को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी. हेमंत सोरेन ने सबसे पहले कहा, आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद. 5 महीने बाद जेल से बाहर आया हूं, ये 5 महीने हमारे राज्य व झारखंड वासियों के लिए बहुत ही चिंतनीय रहे हैं. पूरे देश को पता है कि मैं जेल किस लिए गया था और आखिरकार कोर्ट ने अपना न्याय सुनाया है और उसी के तहत आज बाहर आया हूं. मैं कोर्ट का आदर और सम्मान करता हूं. लेकिन, कभी-कभी ये चिंता होती है कि वर्तमान समय में राजनेताओं, समाजसेवी, लेखकों और पत्रकार जैसे लोगों की आवाज  बड़ी ही सुनियोजित तरीके से दबाने की कोशिश की जा रही है. ये किसी से छुपा नहीं है. न्याय पाने में जो वक्त लगता है, वो सामान्य वक्तों से महत्वपूर्ण होता है. वो वक्त बड़े सुनियोजित तरीके से लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है, झूठी और मनगढ़ंत कहानी गढ़कर मुझे 5 महीने जेल में रखा गया. देश के अलग-अलग हिस्सों में आवाज उठाने वाले कई लोग जेल में बंद हैं. दिल्ली के मुख्य़मंत्री जेल में बंद हैं. कई लोगों को मंत्री रहते हुए जेल में डाल दिया जा रहा है और न्याय की प्रक्रिया इनती लंबी हो रही है,जिससे दिन और महीने नहीं बल्कि वर्ष लग रहे हैं. जो लोग पूरी शिद्दत के साथ अपना काम कर रहे हैं, उसमें बाधाएं डाली जा रही हैं. आखिरी में हेमंत ने मीडिया से कहा कि न्यायलय के आदेश की अच्छे से समीक्षा करें और देश को बताएं. इस जेल यात्रा के आखिरी पड़ाव पर सभी का धन्यवाद. यह भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-gets-bail-mother-performs-aarti-inquires-about-fathers-condition/">हेमंत

को जमानत, मां ने आरती उतारी, पिता का हाल जाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही