Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीएसएस गर्ल्स स्कूल में सौर ऊर्जा आच्छादित ग्राम पर कार्यशाला

Advertisement
Advertisement

प्रोजेक्ट, पेंटिंग व स्लोगन लेखन के जरिये ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास

Dhanbad : बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद (प्रारंभिक खंड) में सौर ऊर्जा आच्छादित ग्राम विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में सौर ऊर्जा आच्छादित ग्राम विषय पर आधारित प्रोजेक्ट पेंटिंग व स्लोगन लेखन के जरिये ऊर्जा के नवीन स्रोत व अधिक से अधिक गांव व शहरों को सौर ऊर्जा से आच्छादित करने पर ध्यान आकृष्ट कराने का सार्थक व सफल प्रयास किया गया. विद्यालय के वरीय शिक्षक संजय कुमार ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अनविकरणीय संसाधन की सीमित मात्रा में उपलब्धता को देखते हुए हमें नवीकरणीय संसाधन के रूप में सौर ऊर्जा,पवन ऊर्जा,जल विद्युत ऊर्जा,ज्वारीय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करने की आवश्यकता है. ज्ञात हो कि नवीकरणीय ऊर्जा टेक्नोलॉजी न केवल ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण व अपेक्षाकृत कम शोरगुल युक्त ऊर्जा स्रोत भी प्रदान करती है. कार्यशाला धृत्री ठाकुर एवं विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई. कार्यशाला में बच्चो का उत्साह काबिले तारीफ था. कार्यशाला में विद्यालय के आरती कुमारी, सुप्रीति कुमारी,आनंदी कुमारी,ईशा कुमारी,बेबी कुमारी,अर्चना कुमारी,प्रिया कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा. कार्यशाला को सफल बनाने में विद्यालय प्रधान अंजुला गुप्ता, संजय कुमार, रेणु कुमारी,पूनम कुमारी शर्मा,अनुपम सुप्रिया रश्मि,सुमित्रा देवी, इंदु कुमारी,नागेंद्र प्रसाद,राकेश कुमार सिन्हा, एनावेल सुषमा कंडुलना,अरविंद कुमार,रत्नेश कुमार ,असरफी लाल सरोज,मनोज कुमार,छोटी कुमारी एवं रिंपा दत्ता की महती भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही