Search

 
 
 

कोयलांचल की सूरत और सीरत बदलने की कवायद शुरू

 
Dhanbad: कोयलांचल की सूरत और सीरत बदलने की कवायद शुरू हो गई है. धनबाद जिले में दो 6 लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण और गोविंदपुर क्षेत्र में फुटपाथ पुननिर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 1100 करोड़ रुपये से अधिक की योजना को मंजूरी दी है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19) का एक हिस्सा है. उन्होंने कहा कि यह परियोजना कोयलांचल क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इसे भी पढ़ें -सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-stays-ranchi-civil-court-proceedings-against-rahul-gandhi/">सुप्रीम

कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

फैक्ट फाइल

- दो 6 लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर निरसा और गोबिंदपुर क्षेत्र में निर्माण किया जाएगा. - फुटपाथ पुननिर्माण: गोविंदपुर क्षेत्र में मौजूदा फुटपाथ का पुनर्निर्माण और पुनर्वास किया जाएगा. - लागत: परियोजना की कुल लागत 1130.54 करोड़ रुपये होगी. - उद्देश्य: इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कोयलांचल क्षेत्र में सुचारू और सुगम यातायात को सुनिश्चित करना है, साथ ही भीड़भाड़ को कम करना भी है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/now-the-supreme-court-will-hear-the-petition-of-ranchi-dc-manju-nath-bhajantri-on-february-20/">रांची

डीसी मंजू नाथ भजंत्री की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अब 20 फरवरी को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही