Hazaribagh: हजारीबाग-चतरा मुख्य मार्ग पर पगमिल के पास जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति बहुत ही नारकीय हो गई है. दो-तीन महीने से उक्त सड़क पर वाहन सवार गिर कर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. वाहन भी क्षतिग्रस्त हो जा रहे हैं. इधर, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के स्टेट कोऑर्डिनेटर सुजीत नागवाला के नेतृत्व में शुक्रवार को पगमिल के पास बीच सड़क पर ही पानी के बीच ग्रामीणों ने सुबह से शाम तक धरना प्रदर्शन किया था. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने डीसी नैंसी सहाय को फोन कर त्वरित संज्ञान लेने का आग्रह किया.
के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का सनसनीखेज खुलासा…पाकिस्तान की आईएसआई की आतंकवादियों के साथ मिलीभगत [wpse_comments_template]
यह आम जनता की सरकार हैः केशव महतो कमलेश
इसके बाद शनिवार की सुबह नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी सड़क पर जलजमाव का जायजा लेने पहुंचे. सदर सीओ, आरसीडी विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर भी पहुंचे और फिर तेजी से काम शुरू किया गया. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हेमंत सरकार, केवल बोलने में नहीं, काम करके दिखाने में भी विश्वास रखती है. यह आम जनता की सरकार है. हजारीबाग की आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी उनके संज्ञान में आती है, तो उसका निराकरण जरूर करेंगे. वहीं, सुजीत नागवाला और इंटक के प्रदेश सचिव धीरज सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आभार जताया है. इसे भी पढ़ें - अमेरिका">https://lagatar.in/sensational-revelation-by-former-national-security-advisor-of-america-collusion-of-pakistans-isi-with-terrorists/">अमेरिकाके पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का सनसनीखेज खुलासा…पाकिस्तान की आईएसआई की आतंकवादियों के साथ मिलीभगत [wpse_comments_template]
Leave a Comment