Search

 
 
 

पेसा कानून को लागू करने की कवायद शुरू, विशेषज्ञ देंगे राय

 
Ranchi :   राज्य सरकार ने पेसा कानून लागू करने की कवायद शुरू कर दी है. इस मसले पर विधि विशेषज्ञों से भी राय ली जा चुकी है. अब पंचायती राज विभाग इस पर विशेषज्ञों की राय लेंगे इसके लिए विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है. इनमें रोबर्ट मिंज (पूर्व आईएफएस अधिकारी एवं याचिकाकर्ता) और वाल्टर कंडुलना (पेसा विशेषज्ञ एवं याचिकाकर्ता) शामिल हैं. इसके अलावा प्रेमचंद मुर्मू (बुद्धिजीवी एवं याचिकाकर्ता), डॉ रामचंद्र उरांव (कानूनविद), लक्ष्मीनारायण मुंडा (सक्रिय वक्ता एवं एक्टिविस्ट), कलावती खड़िया (पारंपरिक अगुआ), ग्लैडसन डुंगडुंग (सक्रिय शोधकर्ता, लेखक एवं प्रखर वक्ता), डॉ. जोसेफ बाड़ा (इतिहासकार), दुर्गावती ओड़ेया (पारंपरिक अगुआ), दीपक बाड़ा (फिल्म निर्माता), मेरीक्लोडिया सोरेंग (एक्टिविस्ट) और एलिन लकड़ा (एक्टिविस्ट) को भी आमंत्रण दिया गया है
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही