Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में जारी है खादी को बढ़ावा देने का प्रयास, खादी बोर्ड- नगर निगम मिलकर देंगे खादी को बढ़ावा

Patna : बिहार में खादी को बढ़ावा देने के लिए राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड और पटना नगर निगम के बीच इकरारनामा हुआ है. दोनों संस्थाएं स्वच्छता, खादी और ग्रामोद्योग के क्षेत्र में एक दूसरे का सहयोग करेंगी. पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर और बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप कुमार ने इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर भी किया है.
इसे भी पढ़ें: तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-pickup-van-rams-into-house-in-serangbil-people-narrowly-escape/">तांतनगर

: सेरेंगबिल में पिकअप वैन घर में घुसा, बाल-बाल बचे लोग
पटना नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और उन पर आश्रित रहने वाले लोगों को सूक्ष्म उद्योगों का प्रशिक्षण बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा दिया जाएगा. साबुन निर्माण, फिनाइल निर्माण, झाड़ू निर्माण, टोकरी, सूप निर्माण, पेंटिंग, सूत कताई और कपड़े की बुनाई और सिलाई का प्रशिक्षण भी बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा दिया जाएगा. इसके साथ-साथ पटना नगर निगम और उसके कर्मचारियों को बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से खादी मॉल में 10% के अतिरिक्त छूट की व्यवस्था भी की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bharat-jodo-yatra-under-the-leadership-of-congress-district-president/">चाकुलिया

: कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा
मौके पर मौजूद पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि स्वच्छता को बढ़ावा देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दिया था साथ ही आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दिया था, ऐसे में गांधी के विचार और उनके सपनों को धरातल पर उतारने की कोशिश की जा रही है. ताकि लोग स्वच्छ के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी बन सके.
इसे भी पढ़ें: किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-bms-demands-mp-to-open-central-and-south-block-mine/">किरीबुरू

: बीएमएस ने सांसद से सेंट्रल व साउथ ब्लॉक खदान खुलवाने की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही