Search

 
 
 

गिरिडीह जिले में उल्लास के साथ मनाई गई ईद

 
Giridih/Gawan/Tisri : गिरिडीह में गुरुवार को ईद उल्लास के साथ मनाई गई. गिरिडीह शहर व ग्रामीण क्षेत्र के मुस्लिम बहुल इलाकों में सुबह से ईद की धूम रही. मुस्लिम समाज के बच्चे, युवा व बुजुर्गों ने मस्जिदों व ईदगाहों में सुबह में ईद की नमाज अदा कर अल्लाह से सलामती की दुआ मांगी. लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इसके बाद घरों में मीठी सेवइयों और पकवानों का दौर चला. त्योहार को लेकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी. गावां प्रखंड के ईदगाहों व मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की. सुबह में मुस्लिम समुदाय के बच्चे, बूढ़े, युवा सभी नहा-धोकर व नए कपड़े पहनकर ईदगाह व मस्जिद पहुंचे और नमाज अदाकर दुआ मांगी. वहीं, पर्दानशीं मां-बहनों ने घरों में पूरी पाकिजगी के साथ नमाज अदा की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घरों में जाकर सेवइयां व मिठाइयां खाईं.

तिसरी प्रखंड के गांवों में धूमधाम से मनी ईद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/eid-tisri.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तिसरी प्रखंड के तिसरी, पलमरुआ, गोलगो, बेलवाना, सिंघों आदि जगहों पर ईद सौहार्द व उल्लास के साथ मनाई गई. मस्जिदों-ईदगाहों में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद दिखी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही