Search

 
 
 

हजारीबाग में धूमधाम से मनी ईद, नमाज के बाद गले लग एक-दूसरे को दी ईद की बधाई

 
Hazaribagh : बुधवार को चांद का दीदार होने के बाद गुरुवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया. हजारीबाग के मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदतमंदों ने भाईचारे का पैगाम देते हुए ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और कौम की तरक्की की दुआ मांगी. लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. हजारीबाग, बरही , इचाक , पेलावल, कटकमसांडी, चौपारण, बरकट्ठा , चालकुशा, बिष्णुगढ़, बड़कागांव केरेडारी, कटकमदाग एवं शहर के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में भी ईद की नमाज अदा की गई.

गुजर गये पूर्वजों के लिए मांगी मगफिरत की दुआएं 

ईद की नमाज़ अदा करने सभी मुस्लिम धर्मावलंबी कब्रिस्तान पहुंचे. इस दौरान दुनिया से पर्दा कर गए पूर्वजों की कब्रों पर जाकर फातिहा पढ़ी और उनके मगफिरत के लिए दुआएं मांगी.

ईद की बधाई देने का सिलसिला दिन भर रहा जारी

इस दौरान एक-दूसरे को ईद की बधाई दी. दिन भर ये सिलसिला जारी रहा. एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. वहीं जो परिजन मजदूरी के लिए बाहर हैं, उनको फ़ोन पर ईद की बधाई भी लोग देते रहे.

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ फोटो

वहीं ईद की खुशी में नए-नए कपड़ो के साथ सेल्फी और ग्रुप फोटो सभी लोग सोशल मीडिया के विभिन्न साइट पर अपलोड किए और एक-दूसरे को बधाई दी. वहीं छोटे-बड़े बच्चे भी ईद को लेकर काफी उत्साहित दिखे.

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

ईद उल फितर की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये थे. पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी सहित सदर बीडीओ सह सीओ विधि-व्यवस्था में दिनभर जुटे रहे. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-killed-wife-packed-her-body-in-an-ice-box-and-threw-it-in-the-river/">बिहारः

पत्नी की हत्या के बाद बर्फ के डिब्बे में पैक कर शव नदी में फेंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही