ARIF SHAJAR प्रचलित मान्यता है कि होली">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A5%80">होली
हिरण्यकश्यप की बहन होलिका के मारे जाने की याद में मनायी जाती है. होलिका को आग से न जलने का वरदान था. उसने विण्णु भक्त">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%A6">भक्त
प्रह्लाद को अग्नि में जला कर मारने की कोशिश की थी. होलिका जल गयी और प्रह्लाद बच गये. तभी से होली मनाने की प्रथा चल पड़ी. होली मनाने की प्रथा केवल हिंदूओं में ही नहीं, मुस्लिमों में भी थी.
जहांगीर, शाहजहां, बहादुर शाह जफर और अवध के नावाब वाजिद अली शाह का होली खेलने का जिक्र इतिहास में मौजूद है. अकबर का जोधा बाई के साथ और जहांगीर का नूरजहां के साथ होली खेलने का वर्णन है. राजस्थान के अलवर जिला संग्रहालय में एक चित्र में जहांगीर को होली खोलते हुए दिखाया गया है. अगर हम अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की बात करें, तो वे न सिर्फ होली के जश्न में शरीक हुए बल्कि उन्होंने अपने मंत्रियों के साथ भी होली खेली. यही नहीं, होली के अवसर को देखते हुए यह प्रसिद्ध गीत भी लिख डाला-
https://lagatar.in/be-careful-modi-will-sell-the-entire-tea-state-by-saying-that-he-use-to-sell-tea-in-his-childhood-oraon/42879/
https://lagatar.in/hazaribagh-mistress-gets-angry-due-to-injury-to-dog-minor-girls-cut-their-hands-with-the-blade-admitted-to-hospital/42842/
हिरण्यकश्यप की बहन होलिका के मारे जाने की याद में मनायी जाती है. होलिका को आग से न जलने का वरदान था. उसने विण्णु भक्त">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%A6">भक्त
प्रह्लाद को अग्नि में जला कर मारने की कोशिश की थी. होलिका जल गयी और प्रह्लाद बच गये. तभी से होली मनाने की प्रथा चल पड़ी. होली मनाने की प्रथा केवल हिंदूओं में ही नहीं, मुस्लिमों में भी थी.
होली को ईद-ए-गुलाबी से भी जाना जाता है
हमारे देश के लोगों का मानना है कि होली सिर्फ हिंदुओं का त्योहार है और इसे सिर्फ हिंदू ही मनाते हैं. लेकिन यह बात बिल्कुल भी दुरुस्त नहीं है. अगर इतिहास के पन्नों को पलट कर देखें, तो हमें पता चलेगा कि होली का एक समृद्ध मुस्लिम इतिहास भी रहा है. इतिहास में वर्णन है कि मुगल बादशाह शाहजहां के जमाने में होली को ईद-ए-गुलाबी या आब-ए-पाशी (रंगों की बौछार) से भी जाना जाता था. मुगल शासन में बादशाह अपने परिवार और हिंदुओं के साथ बिना किसी भेदभाव के मिलकर होली मनाते थे.मुगल बादशाहों और उनकी पत्नियों ने भी मनायी थी होली
मुगल बादशाह अकबर,">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0">अकबर,जहांगीर, शाहजहां, बहादुर शाह जफर और अवध के नावाब वाजिद अली शाह का होली खेलने का जिक्र इतिहास में मौजूद है. अकबर का जोधा बाई के साथ और जहांगीर का नूरजहां के साथ होली खेलने का वर्णन है. राजस्थान के अलवर जिला संग्रहालय में एक चित्र में जहांगीर को होली खोलते हुए दिखाया गया है. अगर हम अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की बात करें, तो वे न सिर्फ होली के जश्न में शरीक हुए बल्कि उन्होंने अपने मंत्रियों के साथ भी होली खेली. यही नहीं, होली के अवसर को देखते हुए यह प्रसिद्ध गीत भी लिख डाला-
क्यों मोपे मारी रंग की पिचकारी देख कुंवरजी दूंगी गारी (गाली)
नवाब वाजिद अली शाह ने भी अपनी एक बहुत ही प्रसिद्ध ठुमरी में लिखा है,मोरे कान्हा जो आये पलट के अबके होली मैं खेलूंगी डट के
मुस्लिम कवियों और विचारकों ने रचनाओं में किया है उल्लेख
इस सच्चाई से भी इंकार नहीं किया जा सकता की मुस्लिम कवियों और विचारकों ने होली को सभी धर्मों का त्योहार बताते हुए अपनी रचनाओं में उल्लेख किया है. उतनी ही सुखद मीर तकी मीर की कविताएं हैं जो नवाब आसफ़-उद-दौला के दरबार में शामिल हुईं और उन्होंने जश्न-ए-होली की प्रशंसा में लिखा. ख्वाजा हैदर अली आतिश, इंशा और ताबां जैसे कवियों ने शानदार होली गीत लिखे हैं. उर्दू कविता होली के रंगीन समारोहों को एक विशेष स्थान देती है. होली पर सबसे बड़ा काम 17वीं और 18वीं शताब्दी के दौरान फारसी और उर्दू में किया गया है. दिल्ली के एक कवि, वाजिद सेहरी ने उल्लेख किया है कि कैसे अकबर महाबली होली की डुबकी का आनंद लेने के लिए कई रंगीन तालाबों का उपयोग करते थे. 700 साल पहले की अगर हम बात करें, तो हजरत अमीर खुसरो का लिखा यह गीत आज भी होली के अवसर पर गाया जाता हैआज रंग है, हे मां रंग है री मोरे महबूब के घर रंग है री
ठुमरी के बिना आज भी होली अधूरी है. वहीं राजस्थान के अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर गाये जानेवाले होली के गानों का रंग ही अलग है.त्योहारों को सियासत की नजर लग गयी
कुल मिला कर भारत में होली का एक खूबसूरत और सुंदर इतिहास है. दुर्भाग्य से इसे आज खत्म कर दिया गया है. या यूं कहें कि इसे गंदी सियासत की नजर लग गयी है. होली, ईद, दिवाली और मुहर्रम कभी एक साथ मिल कर हम भारत वासी मनाया करते थे. पर एक साथ त्योहार मनाने की यह खूबसूरत परपंरा आज ख्वाब बनकर रह गयी है. https://lagatar.in/pms-involvement-in-bangladesh-movement-beating-of-mlas-in-bihar-assembly-cartoons-on-kejriwal-to-mukhtar-ansari-are-going-viral/42894/https://lagatar.in/be-careful-modi-will-sell-the-entire-tea-state-by-saying-that-he-use-to-sell-tea-in-his-childhood-oraon/42879/
https://lagatar.in/hazaribagh-mistress-gets-angry-due-to-injury-to-dog-minor-girls-cut-their-hands-with-the-blade-admitted-to-hospital/42842/