Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदों के लिए अल्लाह का तोहफा है ईद का त्योहार : एसडीपीओ

Balumath (Latehar) : एक महीने तक निरंतर परवरदिगार के हुक्म से रोज़ा रखने के बाद रमज़ान की विदाई के उपलक्ष्य में ईद जैसा त्योहार अल्लाह का अपने बंदों के लिए बेहतरीन उपहार है. उक्त बातें बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार ने गालिब कॉलोनी में झामुमो नेता मो. इमरान के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में कही. उन्होंने कहा कि बालूमाथ सौहार्द की मिशाल पेश करता आया है. यहां के लोगों के दिलों में एक-दूसरे के प्रति बेशुमार प्यार है. एसडीपीओ ने कहा कि नफरत को प्यार से ही मात दी जा सकती है. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-police-arrested-three-plfi-militants-arson-in-vehicles-engaged-in-construction-work/">सिमडेगा

पुलिस ने PLFI के तीन उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, निर्माण कार्य में लगे वाहनों में की थी आगजनी
पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने कहा कि बालूमाथ सामाजिक सौहार्द के मामले में अन्य जगहों के लिए एक मिशाल है. बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने कहा कि ईद के मौके पर लोगों के दिलों और चेहरों में जो खुशी है वो सालों भर कायम रहे, यही मेरी चाहत है. बारियातू थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने कहा कि जैसी आवाज़ लगती है, वैसा मिजाज बनता है और जैसा मिजाज बनता है, वैसा समाज बनता है. मौके पर मदरसा खैरुल उलूम के सरपरस्त हाजी मो. इस्लाम, कमरुल आरफी, एसआई दुति कृष्ण महतो, निशांत कुमार, मो. अशफाक, मो. ज़ुल्फिकार व मो. वसीम समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : 15">https://lagatar.in/latehar-youth-injured-in-bear-attack-undergoing-treatment-in-hospital/">15

मिनट तक दो भालुओं से लड़ता रहा आईआरबी जवान, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही