Search

 
 
 

ईद के दिन मातम: मधुमक्खियों के हमले से बचने के दौरान डैम में डूबा युवक, मौत

Palamu: जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में ईद के दिन एक हृदयविदारक हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गंजपर मोहल्ला निवासी आरिफ के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, आरिफ ईद की नमाज अदा करने के बाद अपने दोस्तों के साथ मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र स्थित काशीसोत डैम घूमने गया था.
 

Medininagar: पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में ईद के दिन एक 20 वर्षीय युवक आरिफ की मौत हो गई. वह गंजपर मोहल्ला निवासी का रहने वाला था. ईद की नमाज अदा करने के बाद आरिफ अपने दोस्तों के साथ मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र स्थित काशीसोत डैम घूमने गया था. इसी दौरान डैम के पास अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भगदड़ और डर के माहौल में आरिफ घबरा गया और खुद को बचाने के प्रयास में डैम के गहरे पानी में कूद गया. गहराई अधिक होने के कारण वह डूब गया. घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और साथियों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया. लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को अपने साथ घर ले गए. ईद जैसे खुशी के मौके पर हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही