Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामा मस्जिद सहित अन्य जगहों पर अदा की गयी ईद की नमाज, पीएम मोदी ने दी मुबारकबाद

NewDelhi :  रमजान का पाक महीना पूरा होने पर आज ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है. ईद के मौके पर देशभर के मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी है. ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाजियों ने नमाज अदा की. इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. इसके अलावा भोपाल के ईदगाह में भी नमाजियों ने नमाज अदा की. वहीं मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों ने नमाज पढ़ा. पटना के गांधी मैदान में भी ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा की गयी. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/86-policemen-posted-under-the-security-of-jharkhand-hc-will-be-removed-know-what-is-the-matter/">झारखंड

HC की सुरक्षा में तैनात 86 पुलिसकर्मियों को हटाया गया , जानें क्या है मामला)

पीएम मोदी ने ट्वीट किया ईद-उल-फितर की बधाई दी

ईद-उल-फितर के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि ईद-उल-फितर की बधाई. हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना आगे बढ़े. मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिए भी प्रार्थना करता हूं. ईद मुबारक.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुस्लिम भाइयों-बहनों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर ईद की बधाई दी. उन्होंने लिखा कि ईद-उल-फित्र पर सभी देशवासियों विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को मैं बधाई देती हूं. प्रेम और करुणा का पर्व ईद हमें दूसरों की मदद करने का संदेश देता है. आइए, जश्न के इस मुबारक मौके पर हम सभी समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ाने की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लें. इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/sex-racket-busted-in-mumbai-3-including-bhojpuri-actress-arrested-3-models-also-rescued/">मुंबई

में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, भोजपुरी एक्ट्रेस समेत 3 गिरफ्तार, 3 मॉडल्स भी रेस्क्यू

24 मार्च को शुरू हुआ था रमजान का पाक महीना

बता दें कि रमजान की शुरुआत 24 मार्च को हुई थी. रमजान महीने का आखिरी जुमा 21 अप्रैल को था. जुमे के दिन अलविदा की नमाज अदा की गयी थी. रमजान का पावन महीना समाप्त होने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है. जिसकी शुरुआत नामाजियों ने सुबह की नमाज अदा के साथ की. इसे भी पढ़ें : बोर्ड-निगम">https://lagatar.in/board-corporation-sharing-plan-ready-notification-possible-after-eid/">बोर्ड-निगम

बंटवारे का खाका तैयार, ईद बाद नोटिफिकेशन संभव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही