Search

 
 
 

बालूमाथ के ईदगाह एवं मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

 
Balumath (Latehar) : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत अन्य सभी मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई. बालूमाथ ईदगाह में मौलाना मजहर, जामा मस्जिद में मौलाना अताउल्लाह, मिल्लत मस्जिद ब्लॉक कॉलोनी में मौलाना आबिद ने बकरीद की नमाज अदा करायी. इसके अलावा मासियातू, मूरपा, शेरेगड़ा, बालू ,धाधु, मकैयाटाड़, जर्री, मारंगलोइया सहित तमाम मस्जिदों में बारिश व बूंदा बांदी के बीच ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी. बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया. बकरीद को लेकर डीसी व एसपी के निर्देश पर सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनात की गई थी. एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक व थाना प्रभारी पुलिस बल के भ्रमणशील रहे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-a-false-conspiracy-was-hatched-to-abduct-himself-along-with-his-minor-girlfriend-the-police-disclosed-this/">चतरा

: नाबालिग प्रेमिका संग मिल खुद के अपहरण की रची झूठी साजिश, पुलिस ने दबोचा तो उगला राज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही