Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में अकीदत के साथ मना ईद-उल-फितर

गले मिल एक-दूसरे को दी त्योहार की बधाई, मुबारकबाद का सिलसिला शुरू Hazaribagh : मुबारक, मुबारक, मुबारक, मुबारक…ये दिन मुबारक तुमको, ये दिन मुबारक हमको, ये दिन मुबारक सबको, याद कर लें अपने रब को…झूमेंगे, नाचेंगे, गाएंगे, हम-तुम, चकधूम-चकधूम, चकधूम-चकधूम…कुछ इसी उल्लास, अकीदत और पाकीजगी के साथ पूरे हजारीबाग में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया. शुक्रवार की रात दीदार-ए-चांद के साथ ही ईद मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया था. शनिवार को जामा मस्जिद समेत शहर-गांव के सभी मस्जिदों में कहीं एक तो कहीं दो वक्त की विशेष नमाज अता की गई. इस दौरान मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी. लोगों ने क्षेत्र, राज्य व राष्ट्र की खुशहाली व अमन-व-चैन की दुआएं कीं. मीठी सेवइयों संग दिलों की मिठास भी बांटी गई और लोगों ने गले मिल एक-दूजे को ईद की बधाइयां दीं. बच्चों को भेंटस्वरूप ईदी दी गई. विभिन्न समाज और संप्रदाय के लोगों ने इस्लाम धर्मावलंबियों संग ईद के त्योहार में शरीक हो सर्वधर्म समभाव का परिचय दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/dua_580.jpg"

alt="" width="1280" height="720" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/jama-maszid_353.jpg"

alt="" width="720" height="1280" /> इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/sex-racket-busted-in-mumbai-3-including-bhojpuri-actress-arrested-3-models-also-rescued/">मुंबई

में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, भोजपुरी एक्ट्रेस समेत 3 गिरफ्तार, 3 मॉडल्स भी रेस्क्यू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही