Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ में अकीदत के साथ पढ़ी गई ईद-उल-फितर की नमाज़, लोगों ने दी एक-दूसरे मुबारकबाद

Balumath (Latehar) : प्रखंड में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. शुक्रवार शाम ईद का चांद देखने के साथ ही लोगों ने ईद व चांद रात की मुबारकबाद देनी शुरू कर दी. शनिवार को ईद मनाई गयी. बालूमाथ के पांकी रोड स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की. बालूमाथ ईदगाह में मौलाना मजहर के द्वारा ईद की नमाज अदा कराई गयी. मौके पर लोगों ने घर-परिवार व समाज के अलावा देश दुनिया में अमन व शांति की दुआ की. ईद के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे के गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी. राजद नेता सुरेश राम व मुखिया नरेश लोहरा समेत कई गणमान्य लोगों ने बालूमाथ ईदगाह में पहुंचकर मुस्लिम धर्मावलंबियों को ईद की बधाई दी. ईद के दिन बच्चे काफी उत्साहित दिखे. बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार, इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार व थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ईद के दौरान मुस्तैद देखे गये. पेट्रोलिंग पुलिस सड़कों पर गश्त करते दिखी. इसे भी पढ़ें : छवि">https://lagatar.in/why-did-the-government-not-take-action-on-the-report-of-the-commissioner-against-chhavi-ranjan-ed-should-investigate-babulal/">छवि

रंजन के खिलाफ कमिश्नर की रिपोर्ट पर सरकार ने क्यों नहीं की कार्रवाई, जांच करे ईडी : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही