Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिन में मनेगी ईद और शाम में सरहुल की शोभायात्रा, रांची पुलिस मुस्तैद

Ranchi: प्रकृति पर्व सरहुल और ईद एक दिन 11 अप्रैल को मनाया जाएगा. इस दौरान शांति व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हो, इसे लेकर रांची पुलिस और जिला प्रशासन मुस्तैद हैं. रांची में सरहुल पूजा के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा की सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है. सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि सरहुल और ईद के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो हजार से ज्यादा पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे. इसके साथ ही मेन रोड, सिरमटोली स्थित मुख्य आयोजन स्थल के आसपास ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे भीड़ पर नजर रखी जाएगी. थानों की पुलिस अलर्ट पर है. थानों में क्यूआरटी की भी तैनाती की गई है, जो आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि डीएसपी और थानेदारों को सुबह से ही सरना स्थल और जुलूस के मार्गों पर गश्त लगाने का निर्देश दिया गया है. जुलूस में उपद्रव करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा. टीएसपी ने बताया कि कंट्रोल रूम के अलावा अल्बर्ट एक्का चौक पर भी एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा. जहां से पूरी स्थिति पर नजर रखी जायेगी. जितने भी अखाड़ा से जुलूस निकाला जायेगा, उसके सभी सदस्यों का मोबाइल नंबर नोट कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें -EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-general-deed-of-cnt-nature-land-occupied-by-former-cm-found-from-saddam-the-mastermind-of-making-fake-deed/">EXCLUSIVE:

फर्जी डीड बनाने के मास्टर माइंड सद्दाम के पास से मिली पूर्व CM के कब्जे वाली CNT नेचर भूमि की बनी जेनरल डीड

दो हजार अतिरिक्त जवान तैनात

सरहुल पूजा की सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में दो हजार अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है. इसमें झारखंड जगुआर, महिला पुलिस, रैफ, आईआरबी के जवान भी शामिल हैं. दूसरी तरफ शोभा यात्रा के दौरान मेन रोड में यात्री समेत अन्य सभी तरह के वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है. शोभा यात्रा के दौरान कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग तो की जाएगी, प्रमुख स्थलों पर ड्रोन की भी तैनाती की गई है. कंट्रोल रूम में सभी पुलिसकर्मियों को यह सख्त निर्देश दिया गया है कि अगर कहीं भी कोई सूचना मिलती है तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित इलाके के डीएसपी और थानेदार को दें, ताकि समस्या का निदान किया जा सके.

शांति समिति की बैठकों का दौर जारी

ईद और सरहुल को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शांति समिति की बैठकों का दौर जारी है. जहां एक तरफ डीसी और एसएसपी ने केंद्रीय शांति समिति के सदस्य के साथ बैठक की तो, वहीं जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठक का आयोजन भी किया जा रहा है.

भारी वाहनों पर लगाया गया ब्रेक

11 अप्रैल सुबह से ही राजधानी में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. मेन रोड, कचहरी चौक व सिरमटोली के आसपास के शहर के एंट्री प्वाइंट से भी वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे. सभी जगहों पर ड्रॉप गेट लगे हुए हैं. जुलूस संपन्न होने तक मेन रोड में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. इसे भी पढ़ें -जेलों">https://lagatar.in/the-criminals-lodged-in-jail-call-outside-and-collect-extortion-jail-administration-is-left-empty-handed-in-raid/">जेलों

में बंद अपराधी बाहर कॉल कर वसूलते हैं रंगदारी, छापेमारी में जेल प्रशासन खाली हाथ रह जाता है…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही