Deoghar : देवघर जिला के नगर थाना क्षेत्र क श्यामगंज रोड में विगत शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना में दो पुलिसकर्मियों के शहीद होने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार लोगों में दशरथ कुमार, देवलाल हेंब्रम, प्रियेश कुमार, आनंद कुमार, सुधाकर सुमन झा, पुट्टी देवी, प्रियांशु कुमार और विशाल कुमार का नाम शामिल है. ज्ञात हो कि इस घटना में देवघर पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे, दोनों शहीद जवानों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया था. इस संदर्भ में नगर थाना में तीन मामला दर्ज किया गया है. पहला एफआइआर पप्पू सिंह की पत्नी पुट्टी देवी के द्वारा दर्ज कराया गया है. दूसरा एफआइआर सुधाकर सुमन झा के द्वारा जबकि तीसरा एफआइआर नगर थाना प्रभारी के लिखित बयान पर दर्ज करवाया गया है. मामले की गहन जांच करने हेतु एफएसएल रांची की टीम,सीआईडी रांची की टीम जांच करने हेतु देवघर आई थी. उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी संकलित किए गए हैं. पुलिस ने इस संबंध में अग्रतर अनुसंधान जारी होने की बात कही है.
इसे भी पढ़ें – कोयला">https://lagatar.in/cpi-maoists-issued-a-release-and-said-gautam-adani-should-be-arrested/">कोयला
लदे वाहनों को रोका, अपनी मांगों को लेकर डटे रहे रैयत समेत हजारीबाग की 3 खबरें पढ़ें एक साथ [wpse_comments_template]
लदे वाहनों को रोका, अपनी मांगों को लेकर डटे रहे रैयत समेत हजारीबाग की 3 खबरें पढ़ें एक साथ [wpse_comments_template]

Leave a Comment