Search

 
 
 

रामगढ़: आठ दिवसीय वन संरक्षण महोत्सव का समापन

 
Ramgarh: चितरपुर प्रखंड के मारंगमरचा स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल के द्वारा चलाए जा रहे आठ दिवसीय पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान कार्यक्रम का मंगलवार को भव्य समापन किया गया. इसमें विद्यार्थियों द्वारा पद यात्रा निकालकर पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, सांसें हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम जैसे स्लोगंस की पट्टियां लेकर लोगों को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता संदेश दिया. जिसमें लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में पौधा लेकर स्वयं निर्मित बैनर, पोस्टर के साथ नारा लगाते हुए पर्यावरण बचाने की मुहिम को लेकर गोला थाना से पुरबडीह तक जागरूकता अभियान चलाया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ गोला थाना प्रभारी हरिपद टूडू, सहायक अवर निरीक्षक सुरेश मल्लिक सहित अन्य अधिकारियों ने बच्चों के साथ पौधरोपण कर किया. थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में पौधों से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि धरती को हरा-भरा बनाने के लिए खुद को समर्पित करने और सृष्टि के कल्याण के लिए इस महान प्रयास में भाग लेने का आह्वान किया.

मानव व पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैंः भागीरथ कुमार

विद्यालय के निदेशक भागीरथ कुमार ने कहा कि मानव व पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं. इसलिए हमें वृक्षों की कटाई को रोकना होगा और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे. साथ ही युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा. वहीं प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और इसके स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया. कहा कि रैली के माध्यम से लोगों और आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक किया कि हम सभी को बढ़-चढ़कर पौधरोपण करना चाहिए ताकि आने वाले प्राकृतिक आपदाओं से बचा जा सके. इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनरेश सिंह ने गोला थाना परिसर में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई. मौके पर विद्यालय के संस्थापक बाबूराम महतो, प्रधानाचार्य रामनरेश सिंह, प्रभारी प्राचार्या श्वेता मिश्रा, मदन महतो, अन्नु कुमारी, अभय चक्रवर्ती, रोशन कुमार, अभिषेक कुमार, आनंद तिग्गा, प्रदीप मुर्मू, पूनम सिंह, प्रियंका कुमारी, कुलदीप कुमार, प्रिया बर्मन, ललिता कुमारी, अनिता कुमारी, किरण कुमारी, रुबी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मोनिका कुमारी, सोनु कुमार, दीपशिखा कुमारी, प्रीति कुमारी, संतोष सिंह, सुनील सिंह, रवि कुमार व विनय कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - डॉ.">https://lagatar.in/mohammad-yunus-will-be-the-chief-advisor-of-the-interim-government-in-bangladesh/">डॉ.

यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गठन की रूपरेखा होगी तैयार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही