Search

कीताडीह ग्वालापट्टी में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा व कृष्णलीला शुरू

Jamshedpur : कीताडीह ग्वालापट्टी में स्थित श्री श्री शीतला काली दुर्गा मंदिर में आज से श्रीमद्भागवत कथा और कृष्ण लीला की शुरुआत हुई. आठ दिवसीय इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत बुधवार की सुबह कलश यात्रा से हुई. बैंड-बाजे के साथ मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जो बागबेड़ा बड़ौदा घाट पहुंची. वहां खरकई नदी से जल लाकर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया. मंदिर कमेटी के दीपनारायण पांडेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री शीतला काली दुर्गा मंदिर समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा सह कृष्ण लीला का आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें : मानगो">https://lagatar.in/mongo-municipal-corporation-gave-vending-certificate-and-smart-id-card-to-street-food-vendors/">मानगो

: नगर निगम ने स्ट्रीट फूड वेंडरों को वेंडिंग सर्टिफिकेट व स्मार्ट आईडी कार्ड दिया
तीन फरवरी से 10 फरवरी तक अलग-अलग प्रसंग पर कथा और कृष्णलीला का आयोजन होगा. पंडित जगन्नाथ शास्त्री गुरुवार से मंदिर परिसर में ही अलग-अलग प्रसंग पर प्रवचन करेंगे. कलश यात्रा में विनय मिश्रा, सुदर्शन मिश्रा, अनिल सिंह, सुरेन्द्र कुमार, टुनटुन सिंह, केके सिंह सहित काफी संख्या में महिलाएं शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//