Search

 
 
 

आठ IAS इधर से उधर, के श्रीनिवासन बने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव

 
Ranchi : राज्य सरकार ने चार आइएएस का तबादला कर दिया है. जबकि चार आइएएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. निदेशक एटीआई के पद पर पदस्थापित के श्रीनिवासन को सचिव ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है. इसके साथ एटीआई का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. वहीं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर को सचिव नगर विकास विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी कमिश्नर को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त पलामू बनाया गया है. अंजनी कुमार मिश्र को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रभारी कमिश्नर बनाया गया है. प्रतीक्षारत फैज अक अहमद को निदेशक बागवानी की जिम्मेवारी सौंपी गई है. उच्च शिक्षा विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार को उत्पाद आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. जुडको के एमडी वरूण रंजन को खान आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं प्रतीक्षारत हिमांशु मोहन को सीइओ मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की जिम्मेवारी सौंपी गई है. कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया. इसे भी पढ़ें -अंबा">https://lagatar.in/ed-raids-amba-prasads-premises-ten-months-ago-agency-had-sought-information-about-all-cases-and-dedicated-charge-sheet/">अंबा

प्रसाद के ठिकानों पर ईडी का छापा, दस माह पूर्व एजेंसी ने मांगी थी सभी केस और समर्पित आरोपपत्र की जानकारी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही