Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के आठ IPS को मिला अतिरिक्त प्रभार

झारखंड के आठ आईपीएस को अपने कार्य के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार दिया गया है. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि जिन आईपीएस अधिकारियों को अपने पद के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार दिया गया है, वे उस पद पर नियमित पदस्थापन होने तक उस पद का भी कार्य देखेंगे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड के आठ आईपीएस को अपने कार्य के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार दिया गया है. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि जिन आईपीएस अधिकारियों को अपने पद के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार दिया गया है, वे उस पद पर नियमित पदस्थापन होने तक उस पद का भी कार्य देखेंगे.

 जानें किन्हें मिला कौन सा पद का प्रभार :

- जैप 10 कमांडेंट सौरभ जैप 1 कमांडेंट का भी कार्यभार देखेंगे. 

- ग्रामीण एसपी धनबाद कपिल चौधरी को जैप-3 कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार. 

- जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को आईआरबी-1 का भी प्रभार. 

- चतरा एसपी सुमित अग्रवाल को आईआरबी-3 की अतिरिक्त जिम्मेदारी.

- गुमला एसपी हरीश बिन जमा आईआरबी-5 का भी दायित्व संभालेंगे. 

- गोड्डा एसपी मुकेश कुमार आईआरबी-8 का भी प्रभार संभालेंगे. 

- सिटी एसपी धनबाद ऋत्विक श्रीवास्तव को रेल एसपी धनबाद की भी जिम्मेदारी

- जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग रेल एसपी जमशेदपुर का कार्य भी देखेंगे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही