Search

 
 
 

झारखंड के आठ IPS का तबादला, दो को मिली पोस्टिंग

 
Ranchi: सरकार ने राज्य के आठ आईपीएस रैंक के अधिकारी का तबादला किया है. पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत दो आईपीएस को भी प्रोन्नति मिली है. साहिबगंज एसपी के पद पर पदस्थापित कुमार गौरव को जहां लातेहार का एसपी बनाया गया है, वहीं होमगार्ड एसपी के पद पर पदस्थापित अमित कुमार सिंह को साहिबगंज का एसपी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार की रात गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी कर दी गई है.

जाने कौन कहां गए

-कुमार गौरव को लातेहार एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया. -अंजनी कुमार झा को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया. -निधि द्विवेदी को एसपी जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया. -लातेहार एसपी अंजनी अंजन को एसीबी रांची एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया. -गिरिडीह एसपी के पद पर पदस्थापित दीपक शर्मा को एससीआरबी के पद पर पदस्थापित किया गया. -अमित कुमार सिंह को साहिबगंज एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया. -अनिमेष नैथानी को गोड्डा एसपी के पद पर पद स्थापित किया गया. -नाथू सिंह मीणा को एसआईबी स्पेशल ब्रांच एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया. -विमल कुमार को गिरिडीह एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया. -मनीष टोप्पो को स्पेशल ब्रांच एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-students-on-nabanna-abhijan-broke-barricades-lathi-charge-police-released-tear-gas-stone-pelting/">कोलकाता

: नबन्ना अभियान पर निकले छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, लाठी चार्ज, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, पत्थरबाजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही