Search

चंपाई कैबिनेट में आठ मंत्री लेंगे शपथ, JMM से दो नये चेहरों को मौका, कांग्रेस के तीन पूर्व मंत्रियों को फिर मिली जगह

Ranchi :   चंपाई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का आज शाम चार बजे विस्तार होना है. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के शपथ ग्रहण के बाद से ही मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कई तरह की अटकलें लगायी जा रही थी. लेकिन तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है. कांग्रेस से तीन और जेएमएम से पांच विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे. कांग्रेस ने पुराने चेहरे को ही मंत्रिमंडल में जगह दी है. जबकि जेएमएम ने दो नये चेहरों को मंत्री बनाने का फैसला किया है. वहीं दलित विधायक बैद्यनाथ राम को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गयी है. इसके अलावा पूर्व के दो मंत्री को फिर से मंत्री बनाने का निर्णय लिया गया है. जबकि हेमंत सरकार के कैबिनेट के दो मंत्री को चंपाई सरकार के मंत्रीमंडल में जगह नहीं मिली है. सूत्रों की मानें तो सभी विधायकों को राजभवन की ओर से बुलावा भी आ गया है.

चुनाव से पहले नये नाम पर दांव खेलने के मूड में नहीं है आलाकमान 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Untitled-10-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कांग्रेस की बात करें तो आला कमान ने अपने पुराने तीन मंत्रियों डॉ रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता को ही फिर से मंत्री बनाने का निर्णय लिया है. मंत्रियों की सूची राजभवन को भेज दी गयी है. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस कोटे के तीनों मंत्रियों को राजभवन की ओर से बुलावा भी आ गया है. इससे कहीं ना कहीं यह स्पष्ट होता नजर आ रहा है कि चुनाव से पहले किसी भी नये नाम पर दांव खेलने के मूड में नहीं है. इसलिए कांग्रेस ने चंपाई कैबिनेट में पुराने मंत्रियों को ही जगह देने का निर्णय लिया. अब तक चर्चा थी कि प्रदीप यादव, अनुप सिंह, दीपिका पांडेय सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह और अंबा प्रसाद को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.  बता दें कि आलमगीर आलम पहले ही सीएम के साथ मंत्रि पद की शपथ ले चुके हैं.

जेएमएम की तरफ से मंत्रिमंडल में तीन नये चेहरे आयेंगे नजर

वहीं जेएमएम कोटे से दो नये चेहरे कैबिनेट में शामिल होंगे. वहीं पूर्व दो मंत्रियों का पत्ता साफ हो गया है. जेएमएम कोटे से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन और दीपक बरूआ पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं दलित विधायक बैद्यनाथ राम को भी कैबिनेट में जगह दी गयी है. इसके अलावा पूर्व दो मंत्री मिथिलेश ठाकुर और बेबी देवी मंत्री पद की शपथ लेंगे. हेमंत सरकार के कैबिनेट में मंत्री रहे हफीजुल हसन और जोबा मांझी को चंपाई कैबिनेट में जगह नहीं दी गयी है.

चंपाई सोरेन कैबिनेट में दलित विधायक को मिली जगह

बता दें कि पूर्व के हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल में एक भी दलित मंत्री को जगह नहीं मिली थी. इसकी वजह से सदन से लेकर सड़क तक सरकार को कटघरे में खड़ा किया जा रहा था. इसको देखते हुए जेएमएम ने पार्टी के एकमात्र दलित विधायक बैद्यनाथ राम, जो पूर्व में भी मंत्री रह चुके हैं, उन्हें शामिल करने का निर्णय लिया है. कोल्हान की राजनीति को देखते हुए जोबा मांझी के बदले दीपक बैरवा को मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है. हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल में क्यों जगह नहीं मिली, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. जेएमएम के फैसले के बाद पलामू प्रमंडल के दो विधायक मंत्री मिथिलेश ठाकुर और बैजनाथ राम हो जायेंगे. [wpse_comments_template]

  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp