Search

झारखंड पुलिस के लिए चुनौती हैं आठ मोस्ट एक्टिव अपराधी गिरोह

Ranchi :  झारखंड पुलिस के लिए आठ मोस्ट एक्टिव अपराधी गिरोह चुनौती बने हुए हैं. जिनमें अमन साहू, अमन सिंह, अमन श्रीवास्तव, विकास तिवारी, सुजीत सिन्हा, अखिलेश सिंह, सुधीर दुबे और डब्लू सिंह का गिरोह शामिल है.  डब्लू सिंह को छोड़कर सभी गिरोह के सरगना जेल में बंद हैं. इसके बावजूद इन गिरोहों की सक्रियता कम नहीं हो रही है. सभी आठ मोस्ट एक्टिव अपराधी गिरोह झारखंड के रांची, पलामू, धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, जमशेदपुर और सरायकेला जिले में सक्रिय हैं. (पढ़ें, चक्रवाती">https://lagatar.in/government-issues-advisory-regarding-media-coverage-of-cyclone-biparjoy/">चक्रवाती

तूफान बिपरजॉय के मीडिया कवरेज को लेकर सरकार ने एडवाइजरी जारी की)

जानें किस जिले में कौन से गिरोह हैं सक्रिय

  1.  अमन साहू गिरोह : रांची, लातेहार, रामगढ़ और हजारीबाग.
  2. अमन सिंह गिरोह : धनबाद
  3. विकास तिवारी गिरोह : रामगढ़
  4. सुजीत सिन्हा गिरोह : लातेहार और पलामू
  5. अखिलेश सिंह गिरोह : जमशेदपुर और सरायकेला
  6. सुधीर दुबे गिरोह : जमशेदपुर और सरायकेला
  7. डब्लू सिंह गिरोह : पलामू
इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/meeting-held-regarding-jagannathpur-rath-mela-dc-gave-several-instructions/">जगन्नाथपुर

रथ मेले की विधि-व्यवस्था को लेकर डीसी ने की बैठक, दिये कई निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp