Search

अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मियों के आमरण अनशन का आठवां दिन, एक और अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत

Ranchi : झारखंड राज्य अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ एवं झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल का 15वां दिन है. जबकि आमरण अनशन का आठवां दिन. अब तक 6 अनशनकारियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. जबकि मंगलवार को रांची की पूर्णिमा कुमारी की स्थिति गंभीर होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. कुल 7 अनशनकारी अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं 14 अनशनकारी राजभवन स्थित धरना स्थल पर ही हैं. इसे भी पढ़ें - IMF">https://lagatar.in/imf-report-inflation-rate-is-expected-to-come-down-to-4-percent-in-2024-and-5-percent-in-the-next-financial-year/">IMF

की रिपोर्ट, अगले वित्त वर्ष महंगाई दर 5 फीसदी और 2024 में घटकर 4 प्रतिशत रहने की उम्मीद

विपक्ष और सत्तापक्ष के नेताओं ने की मुलाकात

अनुबंधित चिकित्सा कर्मियों के धरना स्थल पर विपक्ष और सत्तापक्ष के नेता पहुंचे. सभी लोगों ने अनशन खत्म करने का आग्रह किया. लेकिन संघ के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि जब तक स्थायी करने को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं होता है, अनशन जारी रहेगा. कांके विधायक समरी लाल, रांची विधायक सीपी सिंह, बगोदर विधायक विनोद सिंह, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप और कांग्रेसी नेता आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शहदेव और डॉक्टर राजेश गुप्ता छोटू धरना स्थल पर पहुंचे. सभी ने संघ की मांगों को उचित जगह तक पहुंचाने का भरोसा दिया है.

7 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री के साथ मीटिंग

वहीं 7 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ संघ की मीटिंग होगी. संघ के 5 प्रतिनिधि इस मीटिंग में मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें - APP">https://lagatar.in/app-appointment-case-jpsc-has-not-released-the-result-even-after-two-months-of-hc-order-about-300-posts-vacant/">APP

नियुक्ति मामला : HC के आदेश के दो माह बाद भी JPSC ने जारी नहीं किया रिजल्ट, लगभग 300 पद रिक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp