Search

 
 
 

सिमडेगा : एकल अभियान अभ्युदय यूथ कल्ब ने खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन

 
Simdega : कोलेबिरा के नवाटोली बगीचा में रविवार को एकल अभियान अभ्युदय यूथ कल्ब के माध्यम से बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर एकल अभियान अभ्युदय यूथ कल्ब के जनेश्वर बिरहोर, कृष्णा दास, श्यामसुंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कोलेबिरा संघ के प्रमुख आचार्य राधिका, लुकेश्वर देवी टूटिकेल, कमला प्रधान घसीलारी, पुष्पा देवी सुंदराटोली, लीलावती देवी भवरपाहड के अलावा शाहपुर, छगरबंधा, गोंदलटोली और मोनिका कुमारी जामटोली सराईपणी कोंडेकेकेरा बलवंती देवी पिथरटोली के बच्चे और बच्चियों ने कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत ओमकार, गायत्री मंत्र विजय महामंत्र के बाद सरस्वती वंदना से हुई. उसके बाद 100/200 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, कबड्डी का आयोजन किया गया. जिसमें प्रथम और द्वितीय स्थान के लिए चयन किया. साथ ही चयनित प्रतिभागी को सम्मानित भी किया गया. इस प्रतियोगिता में 300 बच्चे-बच्चियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : कोलकाता">https://lagatar.in/three-news-from-giridih-including-youth-missing-while-returning-from-kolkata/">कोलकाता

से लौटने के दौरान युवक लापता समेत गिरिडीह की तीन खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही