Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गैर सरकारी संस्थाओं के तहत संचालित एकलव्य एवं आश्रम विद्यालयों का होगा ऑडिट

  • संचालन को लेकरआ रही शिकायतों के बाद आदिवासी कल्याण विभाग ने लिया फैसला
  • ऑडिट के बाद फिर से जारी होगा युटिलाइजेशन सर्टिफिकेट
Kaushal Anand Ranchi : कल्याण विभाग के तहत गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा संचालित आश्रम एवं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का विभाग ऑडिट कराएगा. इसके बाद फिर से युटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जारी करेगा. सरकार ने यह कदम ऐसे स्कूलों के संचालन में आ रही लगातार शिकायतों के बाद लिया है. सभी को 27 मई तक स्कूल का सारा डिटेल कल्याण आयुक्त कार्यालय, कल्याण कांप्लेक्स मोरहाबादी में जमा करा देना है. ऐसे विद्यालयों का संचालन राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुरूप किया जाता है. संचालनकर्ता गैर सरकारी संस्थाओं को मद वार राशि का भुगतान किया जाता है. अब गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के व्यय का ऑडिट होगा. साथ ही झारखंड आश्रम एवं एकलव्य विद्यालय एजुकेशन सोसायटी का भी ऑडिट कराया जाएगा. ऑडिट रिपोर्ट का कंप्लाईएशन तथा झारखंड आश्रम एंड एकलव्य विद्यालय एजुकेशन सोसाईटी का युटिलाइजेशन सर्टिफिकेट तैयार किया जाएगा. ऑडिट रिपोर्ट चार्टर्ड एकाउंटेट द्वारा ही मान्य होगा.

विद्यालय से जुड़े फैक्ट

  • ऐसे विद्यालयों की संख्या राज्य में कुल 36 है.
  • सरकार ने इन्हें वित्तीय वर्ष 2022-23 तक के लिए अवधि विस्तार दे रखा था.
  • आश्रम विद्यालयों की संख्या 11 है. वहीं पीवीटीजी आवासीय प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 9, अनुसूचित जनजाति आवासीय प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 7, अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 3 और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की संख्या 6 है.
विद्या विकास समिति, हिनू (रांची) द्वारा संचालित आश्रम और आवासीय विद्यालय के नाम
  • आश्रम विद्यालय, सिसई (गुमला)
  • आश्रम विद्यालय, विस्टुमपूर, झिंकापानी (पश्चिम सिंहभूम)
  • आश्रम विद्यालय, जबरा, सिमरिया, चतरा
  • आश्रम विद्यालय, तुलबूल, गोमिया, बोकारो
  • आश्रम विद्यालय, रेड़मा, पलामू
  • पीवीटीजी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, बेतला, लातेहार
  • पीवीटीजी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, औराटांड, लातेहार.
  • एसटी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम.
  • एसटी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, गोईलकेरा, पश्चिमी सिंहभूम.
  • एसटी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, संजय, सरायकेला-खरसावां.
  • एसटी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, गारू, लातेहार.
बुद्ध शैक्षणिक विकास परिषद, धनबाद द्वारा संचालित आश्रम और आवासीय विद्यालय के नाम
  • आश्रम विद्यालय, पर्हेपाट, किस्को, लोहरदगा
  • आश्रम विद्यालय, जामताड़ा
  • पीवीटीजी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, सरल सिंचाई कॉलोनी, हजारीबाग
  • एसटी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, जामा, दुमका.
दुमका के थाना रोड स्थित ‘सेवा’ द्वारा संचालित आश्रम और आवासीय विद्यालय के नाम
  • आश्रम विद्यालय, भेलवारा, हजारीबाग.
  • पीवीटीजी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, बड़ाचापुड़िया, दुमका.
चाईबासा स्थित ‘आसरा’ गैर शैक्षणिक संस्थान द्वारा संचालित विद्यालय
  • आश्रम विद्यालय, कुचाई, सरायकेला-खरसावां.
  • एसटी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, बालुमाथ, लातेहार.
घाटशिला स्थित ‘सिंहभूम लिंगल एंड डेवपलमेंट सोसायटी’ द्वारा संचालित आश्रम और आवासीय विद्यालय के नाम
  • आश्रम विद्यालय, गुंडाबांदा, पूर्वी सिंहभूम
  • आश्रम विद्यालय, मझिगांव, भवनाथपुर, गढ़वा
  • पीवीटीजी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, नेतरहाट, लातेहार
  • एससी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, बालुमाथ, लातेहार.
जमशेदपुर के कदमा स्थित ‘केरला पब्लिक स्कूल ट्रस्ट’ द्वारा संचालित विद्यालय
  • एसटी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, धुसरा, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम.
  • विशुनपुर स्थित ‘विकास भारती’ द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय
  • पीवीटीजी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, तुषगांव, गुमला.
  • पीवीटीजी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, महेशपुर, चैनपुर.
  • पीवीटीजी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, करमपहाड़, साहेबगंज
  • एसटी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, जेहनगुटवा, गुमला.
गोड्डा स्थित ‘बटेश्वर सेवा संस्थान’ द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय
  • पीवीटीजी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, धर्मपुर, धनगढ़ा, पाकुड़
  • एसटी आवासीय प्राथमिक विद्यालय, पाकुड़.
6 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय को चलाने वाली गैर सरकारी संस्था
  • विद्या विकास समिति, हिनू (रांची) – बसिया (गुमला)
  •  बुद्ध शैक्षणिक विकास परिषद, धनबाद – कुजरा (लोहरदगा)
  •  केरला पब्लिक स्कूल ट्रस्ट, कदमा, जमशेदपुर- सलगाडीह, तमाड़ (रांची)
इसे भी पढ़ें – आईआईटी">https://lagatar.in/best-student-run-ngo-award-to-iits-ffi/">आईआईटी

की एफएफआई को सर्वश्रेष्ठ छात्र-चलित एनजीओ का पुरस्कार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही