Search

 
 
 

आज पीएम मोदी से मिलेंगे एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस, मंत्रिमंडल विस्तार के फार्मूले पर चर्चा संभव

 
Mumbai : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस आज शनिवार शाम दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. खबर है कि दोनों नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भी मुलाकात करेंगे. इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र के सीएम और फडणवीस देश के गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि गृहमंत्री से मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में की गयी थी. यह भी कहा जा रहा है कि पीएम के साथ होनेवाली मीटिंग में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के प्रारूप पर मुहर लगेगी. बता दें कि शिंदे ने 30 जून को CM का पदभार ग्रहण किया है.

अमित शाह ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया

अमित शाह ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था. इसमें उन्होंने लिखा, मुझे इस बात का भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आप दोनों पूरी ईमानदारी और भरोसे के साथ महाराष्ट्र की जनता की सेवा करेंगे और राज्य को नयी ऊंचाइयों तक ले जायेंगेभाजपा सूत्रों के अनुसार एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस आज दिल्ली सुबह 10:30 बजे राष्ट्रपति से मिले उसके बाद 11:30 बजे जेपी नड्डा और 12 बजे राजनाथ सिंह से मुलाकात की. दोपहर 1 से लेकर 4 के बीच में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा सकती है. शाम को 4:30 बजे दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. बताया गया है कि मुलाकात के बाद शाम 6 बजे वे एयरपोर्ट से पुणे के लिए रवाना होंगे. इसे भी पढ़ें : इस्लामाबाद">https://lagatar.in/islamabad-slogans-of-freedom-resonated-in-pok-people-stopped-the-vehicle-of-un-demonstration-pakistani-army-go-back-go-back/">इस्लामाबाद

: POK में आजादी के नारे गुंजायमान, लोगों ने UN की गाड़ी रोक किया प्रदर्शन, पाकिस्तानी फौज वापस जाओ… वापस जाओ…

एकनाथ शिंदे ने  कहा कि उन्हें देश की अदालत पर पूरा भरोसा है

एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि उन्हें देश की अदालत पर पूरा भरोसा है उन्होंने कहा कि उनके गुट को शिवसेना के दो तिहाई विधायकों का समर्थन हासिल है बता दें कि शिंदे की बगावत के पहले शिवसेना के पास 55 विधायक थे. नयी सरकार बनने के बाद राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा में नये स्पीकर बनाये गये हैं. स्पीकर ने एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों को मान्यता भी दे दी है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना द्वारा दायर की गयी याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें : अमरनाथ">https://lagatar.in/amarnath-accident-15-pilgrims-killed-more-than-40-missing-15000-people-rescued-rescue-operation-underway/">अमरनाथ

हादसा : 15 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से ज्‍यादा लापता,15,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, Rescue Operation जारी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही