Search

 
 
 

एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना पर कब्जा करने की कवायद, 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र गवर्नर को भेजा, और सात विधायक गुवाहाटी पहुंचे

 
Mumbai/Guwahati : महाराष्ट्र बड़ी खबर आयी है. एकनाथ शिंदे गुट ने 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी को भेजा है. इसमें कहा गया है कि एकनाथ शिंदे ही शिवसेना विधायक दल के नेता हैं. यानी शिंदे की कवायद पार्टी पर कब्जा करने की है. सुप्रीम कोर्ट में निर्वाचन आयोग के पैनल में शामिल सीनियर एडवोकेट राकेश द्विवेदी के अनुसार अभी शिवसेना से बागी विधायक एकनाथ शिंदे को दल-बदल निरोधक कानून के शिकंजे से बचने के लिए शिवसेना के कुल विधायकों में से दो तिहाई यानी 36 विधायकों को अपने पाले में करना होगा. जिससे बागी विधायक दल बदल निरोधक कानून के तहत अयोग्य होने से बच सकें. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/news-update-morning-news-diary-23-june-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।23 June।। मांडर में वोटिंग आज।। उद्धव ने छोड़ा सीएम हाउस।। NDA के दांव से असमंजस में JMM।।थानेदार है या रंगदार।। अफगानिस्‍तान में भूकंप से तबाही।।विधायक के घर पर चला बुलडोजर।। समेत कई खबरें और वीडियो।।

शिवसेना में दोफाड़ के आसार बनते दिख रहे हैं

शिवसेना के कम से कम 36 या उससे ज्यादा विधायकों को अपने पाले में करने के बाद ही एकनाथ शिंदे को विधान सभा में अलग गुट या पार्टी के रूप में जगह मिलेगी. हालांकि बागी चाहें तो अपनी एकराय से किसी राजनीतिक दल में भी शामिल हो सकते हैं. यानी शिवसेना में दोफाड़ के आसार बनते दिख रहे हैं. बता दें कि शिवसेना के टूटने के बाद बागी गुट के विधायक निर्वाचन आयोग जाकर शिवसेना के चुनाव चिह्न, झंडे और नाम पर भी दावा कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :  देश">https://lagatar.in/countrys-biggest-bank-scam-defrauded-34615-crores/">देश

का सबसे बड़ा बैंक घोटाला, 34,615 करोड़ का चूना लगाया

शिवसेना विधायकों के पाला बदलने का सिलसिला लगातार जारी है

उधर सीएम ठाकरे की अपील के बावजूद शिवसेना विधायकों के पाला बदलने का सिलसिला लगातार जारी है. आज गुरुवार सुबह तीन और विधायक गुवाहाटी पहुंच गये हैं. इससे पहले बुधवार को चार और विधायक गुवाहाटी में शिंदे गुट से जा मिले थे. जानकारी के अनुसार बुधवार रात को करीब 8 बजे चार विधायक गुवाहाटी में मौजूद Radisson Blu होटल पहुंचे. उसी होटल में एकनाथ शिंदे बागी विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं. शाम को पहुंचे चार विधायक महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील के साथ सूरत से गुवाहाटी के लिए रवाना हुए थे. गुवाहाटी पहुंचे शिवसेना के विधायकों में गुलाबराव पाटील और योगेश कदम भी शामिल हैं. बाकी दो विधायक मंजुला गावित और चंद्रकांत पाटिल निर्दलीय हैं.

उद्धव ठाकरे देर शाम मुख्यमंत्री आवास छोड़कर मातोश्री पहुंच गये

आज कुर्ला के विधायक मंगेश कुदालकर और दादर के विधायक सदा सरवानकर के गुवाहाटी जाने की खबरें आ रही हैं. दावे केअनुसार ये विधायक शिंदे खेमे को ज्वाइन कर लेते हैं तो शिंदे के साथ शिवसेना के विधायकों की संख्या 36 तक पहुंच जाएगी जबकि अन्य 12 विधायकों के भी शिंदे के साथ होने की बात कही जा रही है. सीएम उद्धव ठाकरे बुधवार को दिनभर चली मीटिंग्स के बाद देर शाम मुख्यमंत्री आवास छोड़कर मातोश्री पहुंच गये. उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि बागी सामने आकर उनसे बात करें. महाराष्ट्र की जनता से फेसबुक संवाद में कल उद्धव ठाकरे ने कहा था कि सीएम पद से या पार्टी प्रमुख पद से, दोनों पदों से उनका इस्तीफा तैयार है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही