Search

 
 
 

झारखंड भाजपा में भी ‘एकनाथ शिंदे’, नाराज 16 विधायक झामुमो के संपर्क में: सुप्रियो

 
Nitesh Ojha Ranchi : राष्ट्रपति चुनाव में हुए क्रॉस वोटिंग के बाद अपनी ही सरकार से कांग्रेस विधायकों की नाराजगी चर्चा का केंद्र बनी हुई है. इस बीच झामुमो ने भी भाजपा विधायकों के अपने ही प्रदेश नेतृत्व से नाराजगी और झामुमो के संपर्क में होने की बात कहकर हलचल मचा दी है. झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य का कहना है कि भाजपा के 16 विधायक पार्टी से नाराज हैं, और वे हेमंत सरकार के संपर्क में हैं. नाराज विधायकों का नेतृत्व महाराष्ट्र की तर्ज पर प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ विधायक कर रहे हैं. इसे पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-announce-the-inclusion-of-sarna-dharma-code-the-newly-elected-president-jmm/">रांची:

सरना धर्म कोड को शामिल कराने की घोषणा करें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति- झामुमो
पार्टी मुख्यालय में सोमवार को मीडिया से बातचीत में झामुमो नेता ने कहा, प्रदेश में भाजपा की जो कार्यशैली है, वह किसी से छिपी नहीं है. भाजपा प्रदेश नेतृत्व और उनके विधायक दल के स्वंयभू नेता से 16 विधायक काफी नाराज हैं. नाराजगी भी इतनी कि सभी 16 विधायकों ने झामुमो से आग्रह किया है कि एक ग्रुप के तहत उन्हें अपने दल में शामिल कर लें. सुप्रियो ने कहा, नाराज विधायकों में कुछ को महाराष्ट्र की तरह राजनीति करने में महारथ हासिल है. झामुमो ने भी इसपर गंभीरता से विचार करने का मन बनाया है. अगर भाजपा के 16 विधायक चाहते हैं कि वे राज्य सरकार का समर्थन करेंगे, तो हम उनका स्वागत करेंगे. इसे भी पढ़ें- ईडी">https://lagatar.in/revealed-in-ed-investigation-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-were-shopping-under-joint-names-were-running-12-fake-companies/">ईडी

की जांच में खुलासा- संयुक्त नामों से खरीदारी कर रहे थे पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी, चला रहे थे 12 फर्जी कंपनी
जब सुप्रियो भट्टाचार्य से पूछा गया कि नाराज विधायकों में ‘एकनाथ शिंदे’ कौन है, तो उन्होंने कहा, वे भाजपा के एक वरिष्ठ और कई टर्म से जीतने वाले विधायक हैं. नाराज विधायकों का आधिकारिक तौर पर प्रस्ताव झामुमो को मिलेगा, तो उसपर उचित निर्णय लिया जाएगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही