Search

 
 
 

अल सल्वाडोर : फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मचने से नौ लोगों की मौत, कई लोग घायल

 
El Salvador : मध्य अमेरिका में स्थित अल सल्वाडोर में फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मच गयी. इस भगदड़ में नौ लोगों की मौत हो गयी. वहीं दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है. दर्जनों प्रशंसकों का मैदान पर भी इलाज किया गया. जबकि अस्पताल में भर्ती दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. राष्ट्रीय सिविल पुलिस ने ट्विटर के जरिये इस बात की पुष्टि की है. (पढ़ें, राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-president-should-inaugurate-the-new-parliament-house-not-pm-modi/">राहुल

गांधी ने कहा, नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी को करना चाहिए, पीएम मोदी को नहीं)

स्टेडियम में घुसने के लिए प्रवेश द्वार पर हुई धक्का-मुक्की 

जानकारी के अनुसार, कस्कैटलान के मॉन्युमेंटल स्टेडियम में क्लब एलियांजा और एफएएस के बीच फुटबॉल लीग के दौरान प्रवेश द्वार पर धक्का-मुक्की हो गयी. जिसके बाद वहां भगदड़ मच गयी. स्थानीय टेलीविजन ने एलियांजा के प्रशंसकों द्वारा भगदड़ की ‘लाइव’ (सीधा प्रसारण) तस्वीरें प्रसारित कीं. एक वालंटियर ने बताया कि कुछ प्रशंसक स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर चढ़ गये थे. जिसके बाद वहां धक्का-मुक्की होने लगी और भगदड़ मच गयी. बताया कि कुछ लोग अब भी सुरंग में फंसे हुए हैं. कुछ लोग स्टैंड और फिर मैदान पहुंचने में सफल रहे. इसे भी पढ़ें : JAC">https://lagatar.in/jac-10th-12th-board-result-may-be-released-on-may-23-or-24/">JAC

10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट 23 या 24 मई को हो सकता है जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही