Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीन के टुकड़े के लिए बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

Gumla : जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. यह सनसनीखेज वारदात गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के केमटे पंचायत के कंचोड़ा गांव में हुई. गांव के रोबोट मिंज और बड़े भाई अल्बर्ट मिंज के बीच जमीन विवाद था. जमीन में हिस्सेदारी को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया. गुस्से में छोटे भाई रॉबर्ट मिंज ने बड़े भाई की टांगी से काट कर हत्या कर दी.
पैतृक संपत्ति की विवाद और हिस्सेदारी को लेकर हुए इस विवाद गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन पंचायत के फैसले से छोटे भाई रॉबर्ट मिंज संतुष्ट नहीं था. वह अक्सर बड़े भाई पर पंचायत पर दबाव डालकर अपने पक्ष में फैसला सुनाने का आरोप लगाता था. इसे लेकर दोनों भाइयों के बीच भी शनिवार को दिन में विवाद हो गया था. जिसके बाद पड़ोसियों और अन्य परिजनों के बीच बचाव करने के बाद विवाद शांत हो गया था.
इसके बाद बीती देर रात छोटा भाई शराब के नशे में धुत अपने बड़े भाई के घर पहुंचा और जमीन में हिस्सेदारी को लेकर गाली गलौज करने लगा. दोनों में विवाद बढ़ने लगा जिसके बाद दोनों भाइयों में हाथापाई होने लगी, इसी बीच आवेश में आकर रॉबर्ट मिंज ने घर में रखे धारदार हथियार टांगी अपने बड़े भाई के सिर और गर्दन पर जोरदार मार दी. धारदार हथियार से किए गए हमले के कारण अचेत होकर अल्बर्ट मिंज जमीन पर गिर गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. खून खराबे को देख ग्रामीणों और परिजनों ने हत्याकांड मामले की सूचना रायडीह थाना की पुलिस को दी. वारदात की जानकारी मिलते ही केमटे पंचायत के कंचोडा गांव पहुंचकर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
इसके साथ ही कार्रवाई करते हुए गांव में ही छिपे हत्याकांड को अंजाम देने वाले छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया. बता दें आरोपी रोबोट मिंज ने पुलिस के समक्ष जमीन विवाद और जमीन में हिस्सेदारी को लेकर अपने भाई की हत्या करने की बात को स्वीकार कर ली है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही